कोच्चि
यह लक्षद्वीप सागर की दक्षिण पश्चिम तटरेखा पर स्थित एक बड़ा बन्दरगाह शहर है जो भारतीय राज्य केरल के एर्नाकूलम जिले के अन्तर्गत आता है। इस शहर को कोचीन भी कहा जाता है तथा यह केरल का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है। कोच्चि 14वीं शताब्दी से ही भारत की पश्चिमी तटरेखा का मसालों का व्यापार केन्द्र रहा तथा इस शहर को अरब सागर की रानी उपनाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1503 में इस पर पुर्तगालियों का आधिपत्य हुआ और यह उपनिवेशीय भारत की पहली यूरोपीय कॉलोनी बना कालान्तर में कोच्चि शहर डच एवं ब्रिटिशों के नियन्त्रण में भी रहा कोच्चि का सबसे पुराना ज्ञात उल्लेख चीनी यात्री मा हुआन द्वारा की गई 15वीं शताब्दी की यात्राओं के वर्णन में मिलता है।