नासिक
यह महाराष्ट्र राज्य में पवित्र गोदावरी नदी के तट पर स्थित एक शहर है जो प्रमुख रूप् से हिन्दू तीर्थयात्रियों का प्रमुख केन्द्र है। आस्था का शहर नासिक प्राचीनकाल में सातवाहन वंश के राजाओं की राजधानी था। तथा मुगल काल में इसे ’गुलशनाबाद’ नाम से जाना जाता था। यहाँ प्रत्येक 12 वर्ष में ’सिंहस्थ कुम्भ’ का आयोजन भी होता है, जो इस शहर का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। इसके अन्य आकर्षणों में पंचवटी, सीता गुम्फा, सुन्दरनारायण मन्दिर, मादाकेश्वर गणेश मन्दिर, पाण्डवलेनी गुफा, नीलकण्ठेश्वर मन्दिर, रामकुण्ड, कालाराम मन्दिर आदि शामिल हैं।