पानीपत
यह हरियाणा राज्य के पानीपत जिले में स्थित एक प्राचीन व ऐतिहासिक शहर है, जो भारत के इतिहास को नया मोड़ देने वाली तीन प्रमुख लड़ाइयों (1526,1556 व 1761 ई. में) का गवाह रहा है। वर्तमान में यह ’बुनकरों का शहर’ और ’टेक्सटाइल सिटी’ के नाम से भी जाना जाता हैं। ’भागवद्गीता’ में पानीपत शहर को ’धर्मक्षेत्र’ बताया गया है। ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर पानीपत महाभारत काल के दौरान पाण्डवों द्वारा स्थापित किए गए पाँच नगरों में से एक है, जिसको ’पाण्डवप्रस्त’ के नाम से जाना जाता था।