पावापुरी

यह बिहार राज्य के नालन्दा जिले में स्थित एक अत्यन्त पवित्र जैन तीर्थ है। माना जाता है कि राजगीर और बोधगया के समीप स्थित पावापुरी शहर में ही भगवान महावीर को मोक्ष प्राप्त हुआ था। यहाँ के कमल तालाब के बीच में स्थित ’जल मन्दिर’ विश्व प्रसिद्ध है, तथा समोशरण मन्दिर, मोक्ष मन्दिर व नया मन्दिर भी दर्शनीय हैं। अजातशत्रु के शासनकाल में पावापुरी के राजा हस्तिपाल थे, जब भगवान महावीर पावापुरी आए थे। यहीं पर भगवान महावीर ने 5वीं शताब्दी ई. पू. में मोक्ष प्राप्त किया। सम्पूर्ण पावापुरी शहर कैमूर की पहाड़ी पर बसा हुआ है।