उज्जैन 

उज्जैन मध्य प्रदेश राज्य का यह एक जिला व प्रमुख नगर है जो क्षिप्रा नदी के किनारे अवस्थित है। यह अत्यन्त प्राचीन शहर अतीत में अवन्तिका उज्जयिनी कनकश्रंगा विशाला प्रतिकलपा कुमुदवती अमरावती आदि नामों से अमिहित रहा। कभी विक्रमादित्य के राज्य की राजधानी रही इस नगरी को कालिदास की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। उज्जैन मन्दिरों की नगरी है तथा भगवान शिव के बारह ज्योतिलिंगों में से एक महाकालेश्वर मन्दिर इस नगरी में ही स्थित है। उज्जैन में प्रति 12 वर्ष पर महान स्नान पर्व सिहस्थ कुम्भ मेला लगता है।