सत्येन्द्र नाथ बोस (1894-1974)
सत्येन्द्र नाथ बोस एक उत्कृष्ट भारतीय वैज्ञानिक थे। इन्हें क्वाण्टम फिजिक्स में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। इस महान खगोलविज्ञानी का जन्म 1 जनवरी, 1894 को वर्तमान कोलकाता (कलकत्ता) में हुआ था। क्वाण्टम फिजिक्स में उनके अनुसंधान ने बोस-आइंस्टीन स्टेटिस्टिक्स और ‘बोस आइंस्टीन कण्डन्सेट‘ सिद्धान्त की आधारशिला रखी। अणु के एक कण ‘बोसॉन‘ का नामकरण सत्येन्द्र नाथ बोस के नाम पर ही रखा गया है। बोस ने ‘प्लांक ब्लैक बॉडी रेडिएशन लॉ का गहन अध्ययन किया और ब्लैक बॉडी रेडिएशन की फोटॉन गैस के रूप में पहचान की।
पर्सी स्पेन्सर (1894-1970)
पर्सी लेबरॉन स्पेन्सर एक अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और आविष्कारक थे। इन्हें माइक्रोवेव ओवन के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। स्पेनसर का जन्म वर्ष 1894 में हॉलैण्ड में हुआ। वर्ष 1999 में पर्सी स्पेन्सर को माइक्रोवेव ओवन के आविष्कार के लिए नेशनल इनवेण्टर्स (आविष्कारक) हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।