इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केन्द्र
कला और मानवीयता के क्षेत्र में भारत में इस केन्द्र की स्थापना 19 नवम्बर, 1985 को की गई, जो एक महान उपलब्धि हैं । एक पूर्णत: स्वायत न्यास के रूप में स्थापित इस केन्द्र का लक्ष्य सभी कलाओं का स्वतन्त्र रूप से, सामाजिक संरचना व ब्रह्माण्ड के आपसी सम्बन्धों की दृष्टि से अध्ययन व अनुभव करना हैं ।