📚 Exam by Category
▾
Railway Exam · Recruitment - Vacancy

वेस्ट सेंट्रल रेलवे में स्टेशन मास्टर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, जाने पूरी डिटेल्स

On 13th July 2022, Time : 16:17:52 Entered By : RV Panwar

<< Back
 वेस्ट सेंट्रल रेलवे में स्टेशन मास्टर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, जाने पूरी डिटेल्स
  
वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) ने विभिन्न एनटीपीसी (टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) पदों जैसे स्टेशन मास्टर, स्टेशन कमर्शियल कम टिकट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है।इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के जरिए 28 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
ग्रेजुएट पदों के लिए कुल 55 वैकेंसी और एनटीपीसी 12वीं पास के लिए 66 वैकेंसी हैं।

 
पद का नाम पदों की संख्या
स्टेशन मास्टर 08 
सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क 38
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 09 
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क 30
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट  08
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 28
कुल पद 121 पद

योग्यता :
स्टेशन मास्टर, वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क और वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का पास किसा भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अन्य पदों के लिए अभ्य़र्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य हैं।
आयु सीमा :
जनरल कैटेगरी- 18 से 42 साल
ओबीसी कैटेगरी- 18 से 45 साल
SC/ST कैटेगरी 18 से 47 साल
सैलरी :
स्टेशन मास्टर -. 35400
सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क - 29200
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट - 29200
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क - 21700
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट - 19900
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट - 19900
सिलेक्शन प्रोसेस :
सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
एप्टीट्यूड टेस्ट / टाइपिंग स्किल टेस्ट (जहां भी लागू हो)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल परीक्षा
कैसे करें आवेदन
1. ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.i पर क्लिक करें।
2. अब “GDCE Notification No: 01/2022” लिंक पर क्लिक करें।
3. अब “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
4. कर्मचारी संख्या (11 अंक) और जन्म तिथि भरें और 'continue' पर क्लिक करें।
5. अब मांगी गई पर्सनल डिटेल्स सबमिट करें।
6. ई-मेल/एसएमएस में भेजे गए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
7. निर्देशों का पालन करें और आवेदन प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप पूरा करें।
8. सभी डिटेल्स और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जमा करने का बाद सबमिट पर क्लिक करें।

Related Posts

Railway TC Recruitment 2026 – Ticket Collector Vacancy & Notification Updates
On 17th October 2026 , Time : 15:01:29 in [Recruitment - Vacancy]
Railway TC Recruitment 2026 Ticket Collector Vacancy and Notification in simple Hindi. The latest updates for students are available only on Toppersex… Read more ....
RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026 for 3,477 Posts
On 30th September 2026 , Time : 18:21:11 in [Recruitment - Vacancy]
Railway Recruitment Boards for 3,477 posts under NTPC Graduate Posts. RRB NTPC Graduate has been released Date 08th October 2026 to 06th November 2026… Read more ....
Railway TC 2026: Recruitment, Form, Last Date
On 29th September 2026 , Time : 23:54:46 in [Recruitment - Vacancy]
Explore complete details on Railway Ticket Collector Vacancy 2026, application process, eligibility, and important dates. Start your career with India… Read more ....
RRB Technician Grade 3 Syllabus 2026 CBT Exam Pattern & Prep Guide
On 28th September 2026 , Time : 17:09:12 in [Syllabus]
Master the RRB Technician Grade 3 CBT syllabus and exam pattern with our complete roadmap. Start your exam prep today!… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment