📚 Exam by Category
▾
Teaching Exams · Recruitment - Vacancy

आरपीएसी में संस्कृत विभाग में निकली स्कूल लेक्चरर के 102 पदों पर भर्ती

On 10th May 2022, Time : 13:16:42 Entered By : RV Panwar

<< Back
आरपीएसी में संस्कृत विभाग में निकली स्कूल लेक्चरर के 102 पदों पर भर्ती
 
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत डिपार्टमेंट में फर्स्ट ग्रेड की वैकेंसी निकली है। जिसके तहत संस्कृत शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर के 102 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 मई से शुरू होगी। जो 14 जून तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार सिर्फ SSO आईडी के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
 
पद का नाम संख्या
स्कूल लेक्चरर 102 पद
कुल पद 102 पद

योग्यता :
उम्मीदवार के पास शिक्षा शास्त्री/बी.एड के साथ न्यूनतम 48% अंकों के साथ संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी की स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। डिग्री।
आयु सीमा :
राजस्थान में संस्कृत विभाग में निकली लेक्चरर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में 21 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जुलाई 2022 को आधार मानकर की जाएगी।
परीक्षा शुल्क :
सामान्य (अनारक्षित) वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 350 रुपए
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए के लिए 250 रुपए
निःशक्तजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के आवेदक के लिए 150 रुपए
टी.एस.पी क्षेत्र के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदक के लिए 150 रुपए
अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लिक
सिलेक्शन :
​
उमीदवारों का सिलेक्शन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवश्यकता होने पर आयोग द्वारा उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में स्केलिंग / नॉर्मलाईजेशन (सामान्यीकरण) पद्धति को अपनाया जा सकेगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
 
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक या एस.एस.ओ. पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। सिटीजन ऐप ( G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा।पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई. डी. में से किसी एक आई.डी. प्रूफ की डीटेल भरनी होगी। साथ ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने अनिवार्य होंगे। कैंडीडेट को परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद वेब साइट पर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। एप्लिकेशन आईडी जनरेट करनी होगी।

Related Posts

AP DSC Teacher Recruitment 2026 for 2,721 Posts
On 14th October 2026 , Time : 18:07:29 in [Recruitment - Vacancy]
Government of Andhra Pradesh School Education Department (AP DSC) for 2,721 posts under Teacher Posts. AP DSC Teacher has been released Date 13th … Read more ....
BEO 2026: Recruitment, Eligibility & Application Guide
On 12th October 2026 , Time : 17:13:28 in [Recruitment - Vacancy]
Get complete details on BEO Vacancy 2026: Eligibility, application process, selection steps, and expert tips. Start your career as a Block Education O… Read more ....
TRB Polytechnic Lecturer Recruitment 2026 - Eligibility, Form & Guide
On 03rd October 2026 , Time : 12:54:02 in [Recruitment - Vacancy]
Prepare for TRB Polytechnic Lecturer 2026 with complete eligibility, vacancy details, and application guide. Start your preparation today!… Read more ....
DSSSB JJA Notification 2026: Application Form & Guide
On 03rd October 2026 , Time : 12:19:58 in [Notification]
Get complete details on DSSSB JJA Notification 2026, vacancies, eligibility, and application process. Start your preparation today!… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment