📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 31 पदों पर निकली भर्ती, जाने आवेदन प्रक्रिया

On Invalid Date, Time : 13:49:42 Entered By : RV Panwar

<< Back
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 31 पदों पर निकली भर्ती, जाने आवेदन प्रक्रिया
 
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, UPRVUNL ने नोटिफिकेशन जारी कर कंप्यूटर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार इन पदों के लिए 6 सितंबर 2022 से आवेदन जमा कर सकेंगे। वहीं अप्लाई करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2022 रहेगी। इस दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट uprvunl.org पर विजिट कर सकते हैं।
 
पदों का विवरण (Vacancy Details ) :
 
इस भर्ती के तहत कंप्यूटर असिस्टेंट पदों के 31 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. 
 
योग्यता (Education Qualification) :

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री होल्डर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit) :

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है।

आवेदन शुल्क (Application Fee) :

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1180 रुपए शुल्क के तौर पर भरने होंगे। एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 826 रुपए है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) :

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो भागों में होगी। जिसमें पहले भाग में कंप्यूटर नॉलेज से संबंधित प्रश्न होंगे। वही दूसरे भाग में सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी एवं सामान्य इंग्लिश से प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)
 
योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) की ऑफिशियल वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर 06th अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

Related Posts

BSF Sub Inspector Recruitment 2026 for 34 Posts
On Invalid Date , Time : 18:43:01 in [Recruitment - Vacancy]
Border Security Force (BSF) for 34 posts under Sub Inspector Posts. BSF Sub Inspector has been released Date 10th October 2026 to 09th December 2026 a… Read more ....
District AYUSH Society Bhiwani Attendant Recruitment 2026 for 25 Posts
On Invalid Date , Time : 17:07:23 in [Recruitment - Vacancy]
District AYUSH Society Bhiwani for 25 posts under Society Bhiwani Attendant, Yoga Instructor Posts. District AYUSH Society Bhiwani Attendant, Yoga Ins… Read more ....
TMC UDC, Stenographer, Technician and Other Recruitment 2026 for 72 Posts
On Invalid Date , Time : 14:32:20 in [Recruitment - Vacancy]
Tata Memorial Centre (TMC) for 72 posts under UDC, Stenographer, Technician and Other Posts. TMC UDC, Stenographer, Technician and Other has been rele… Read more ....
Telangana (Vikarabad) Anganwadi Teacher & Helper Recruitment 2026 for 264 Posts
On Invalid Date , Time : 14:10:46 in [Recruitment - Vacancy]
Women, Children, Disabled and Senior Citizens Welfare Department, Telangana for 264 posts under Anganwadi Teacher & Helper Posts. Telangana Anganwadi … Read more ....