📚 Exam by Category
▾
High Court · Recruitment - Vacancy

पटना हाई कोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के 45 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसें करें आवेदन​

On 15th April 2022, Time : 18:18:57 Entered By : RV Panwar

<< Back
पटना हाई कोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के 45 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसें करें आवेदन​
 
पटना हाईकोर्ट ने अनुबंध के आधार पर पर्सनल असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2022 तक पटना उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पटना उच्च न्यायालय भर्ती अभियान के माध्यम से पर्सनल असिस्टेंट के 45 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर 6 महीनों के लिए की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 
वैकेंसी डिटेल्स :​​
 
पद का नाम पदों की संख्या
पर्सनल असिस्टेंट 45 पद

योग्यता :
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होने के साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड का सर्टिफिकेट और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने के कोर्स का डिप्लोमा / सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवदेन फीस : कोई फीस नहीं।
वेतन : 30 हजार रुपये । 
सिलेक्शन प्रोसेस :

 
उम्मीदवारों का चयन अंग्रेजी शॉर्टहैंड-कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड के साथ और अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की एक अलग परीक्षा 40 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम स्पीड टेस्ट के जरिए किया जाएगा। इस टेस्ट के बाद वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन :
1. आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
2. Recruitment टैब पर क्लिक करें।
3. पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना विवरण भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. आवेदन पत्र जमा करें।

Related Posts

Mayurbhanj District Court Junior Typist, Recruitment 2026 for 23 Posts
On 03rd September 2026 , Time : 18:46:08 in [Recruitment - Vacancy]
Mayurbhanj District Court (Mayurbhanj District Court) for 23 posts under Junior Typist, Stenographer Posts. Mayurbhanj District Court Junior Typist, S… Read more ....
Allahabad High Court RO ARO Syllabus 2026: Exam Pattern and Preparation Guide
On 03rd June 2026 , Time : 18:23:22 in [Syllabus]
Prepare effectively for the Allahabad High Court RO ARO exam with our detailed syllabus guide. Understand the exam pattern, subject-wise topics, and s… Read more ....
High Court Clerk Recruitment 2026 Notification Out, Check Eligibility, Exam Pattern, Selection Process & Syllabus Details
On 23rd May 2026 , Time : 13:21:09 in [Recruitment - Vacancy]
Explore the comprehensive recruitment notification guidelines for the Subordinate Courts Clerk vacancy 2026. Learn about the complete selection proces… Read more ....
Allahabad High Court Ro Aro Syllabus
On 24th February 2026 , Time : 16:07:55 in [Syllabus]
Detail Information about Allahabad HC has published notification 2026 for the Notification of High Court vacancies. Those Candidates who are Intereste… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment