📚 Exam by Category
▾
More Exam · Interview

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने फैकल्टी के 491 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार 18 जुलाई तक करें अप्लाई

On 11th July 2022, Time : 16:28:57 Entered By : RV Panwar

<< Back
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने फैकल्टी के 491 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार 18 जुलाई तक करें अप्लाई
 
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, ESIC ने फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जा रही है। उम्मीदवारों को 18 जुलाई तक का समय दिया गया है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द तय पैटर्न में इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

वेकेन्सी डिटेल्स :
 
इस भर्ती अभियान के माध्यम से टीचिंग फैकल्टी के 491 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके तहत ईएसआईसी पीजीआईएमएसआर और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता :
 
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मास्टर ऑफ मेडिसिन या मास्टर ऑफ सर्जरी या संबंधित विषय में नेशनल बोर्ड के डिप्लोमैट होना चाहिए। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा :
उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क :

 
अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / विभागीय उम्मीदवारों, महिला उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया :
 
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा, जो चयन बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाएगा। पदों के लिए साक्षात्कार ईएसआईसी द्वारा तय किए गए उपयुक्त स्थान पर आयोजित किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन
 
उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले अपने भरे हुए आवेदन पत्र को क्षेत्रीय निदेशक, ईएसआई निगम, पंचदीप भवन, सेक्टर -16 (लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास), फरीदाबाद-121002, हरियाणा को भेजना होगा।

Related Posts

Department of Financial Service Presiding Officer Recruitment 2026 for 20 Posts
On 17th October 2026 , Time : 18:52:19 in [Recruitment - Vacancy]
Department of Financial Services, Ministry of Finance, Government of India for 20 posts under Presiding Officer Posts. Department of Financial Service… Read more ....
CSIR CFTRI Technician Recruitment 2026 for 28 Posts
On 17th October 2026 , Time : 18:41:52 in [Recruitment - Vacancy]
Council of Scientific and Industrial Research (CSIR) for 28 posts under Technician Posts. CSIR CFTRI Technician has been released Date 19th October 20… Read more ....
South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026
On 17th October 2026 , Time : 18:31:59 in [Recruitment - Vacancy]
South Indian Bank Limited under Junior Officer Posts. South Indian Bank Junior Officer has been released Date 16th October 2026 at to 27th October 202… Read more ....
CWC Assistant Manager and Junior Executive Recruitment 2026 for 327 Posts
On 17th October 2026 , Time : 18:21:26 in [Recruitment - Vacancy]
Central Warehousing Corporation (CWC) for 327 posts under Assistant Manager and Junior Executive Posts. CWC Assistant Manager and Junior Executive has… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment