📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

बीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर भर्ती 2022​

On 24th March 2022, Time : 14:52:36 Entered By : RV Panwar

<< Back

बीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर भर्ती 2022​

बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (BPSC) ने असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार BPSC Assistant Town Planning Supervisor Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 15 मार्च 2022 से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है। हालांकि, स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2022 है। 

बीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर भर्ती 2022 : डिटेल्
 
विभाग का नाम बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन
पद का नाम असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर
कुल पद 107 पद
नौकरी स्तर राज्य स्तरीय
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
नौकरी स्थान  बिहार
विभागीय वेबसाइट bpsc.bih.nic.in
आवेदन शुरू तिथि 15 मार्च 2022
अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2022

बीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर भर्ती पात्रता 2022
 
पद का नाम पदों की संख्या शैक्षिक योग्यता
असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर 107 पद कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रिमोट सेंसिंग और जीआईएस में बैचलर ऑफ प्लानिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स किया होना चाहिए।
मास्टर इन प्लानिंग या मास्टर इन टाउन प्लानिंग की डिग्री भी जरूरी है।
मास्टर इन रीजनल प्लानिंग या मास्टर इन अर्बन प्लानिंग की डिग्री के समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।


आयु सीमा :

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से कम और 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क :
 
इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।


सिलेक्शन प्रोसेस :

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम में मिले मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। रिटन एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू नहीं देना होगा। सिलेक्शन केवल रिटन एग्जाम के आधार पर ही किया जाएगा।

बीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर विशेषज्ञ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
 
1. उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।

2. वेबसाइट के होम पेज पर Online Application के लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद Assistant Town Planning Supervisor Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब REGISTRATION FORM पर जाएं।

5. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

6. आवेदन के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Related Posts

DH&FWS Purba Bardhaman ANM, Staff Nurse Recruitment 2026 for 118 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:54:36 in [Recruitment - Vacancy]
District Health & Family Welfare Samity Purba Bardhaman (DH&FWS Purba Bardhaman) for 118 posts under ANM, Staff Nurse and Other Posts. DH&FWS Purba Ba… Read more ....
UP Kasganj Anganwadi Worker Recruitment 2026 for 208 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:29:25 in [Recruitment - Vacancy]
Office of the District Programme Officer, Kasganj for 208 posts under Anganwadi Worker Posts. UP Kasganj Anganwadi Worker has been released Date 04th … Read more ....
ESIC Andheri Junior Resident, Professor and Other Recruitment 2026 for 78 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:21:12 in [Recruitment - Vacancy]
ESIC Medical College and Hospital Andheri (ESIC Andheri) for 78 posts under Junior Resident, Professor and Other Posts. ESIC Andheri Junior Resident, … Read more ....
SLRC Assam Field Assistant, Enumerator Recruitment 2026 for 72 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:09:30 in [Recruitment - Vacancy]
State Level Recruitment Commission for Class-III Posts (SLRC Assam) for 72 posts under Field Assistant, Enumerator Posts. SLRC Assam Field Assistant, … Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment