📚 Exam by Category
▾
More Exam · Interview

आईओसीएल ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर सहित 43 पदों पर निकाली भर्ती

On 31st May 2022, Time : 16:34:48 Entered By : RV Panwar

<< Back
आईओसीएल ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर सहित 43 पदों पर निकाली भर्ती
 
सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की तरफ से सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) और एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर (ACMO) के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी 7 जून 2022 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. हालांकि, इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा. अभ्यर्थी आईओसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर इस भर्ती की विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

वैकेंसी डिटेल्स :
 
पद का नाम पदों की संख्या योग्यता 
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) 35 प्रासंगिक विशेषज्ञता में एमडी, एमएस
कोई न्यूनतम कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है
प्रासंगिक विषयों में पीजी डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं
एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर (ACMO) 08 प्रासंगिक विशेषज्ञता में एमडी, एमएस
न्यूनतम 10 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव
प्रासंगिक विषयों में पीजी डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं

आवेदन शुल्क :
जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को एसबीआई ई-कलेक्ट के माध्यम से 300 रुपये का भुगतान करना होगा। एक बार फीस भरने के बाद फीस रिफंड नहीं की जाएगी।
आयु सीमा :
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) अधिकारी और एडिशनल चीफ मेडिकल ऑफिसर (ACMO) के लिए उम्मीदवारों की आधिकतम उम्र सीमा 50 साल होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस :
उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों के पास इंग्लिश या हिंदी भाषा में बोलने का ऑप्शन होगा।
कैसे करें आवेदन
आवेदन फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ भरे हुआ आवेदन फॉर्म को नीचे दिए पते पर जमा करना होगा।

 

द एडवाइजर, पोस्ट बॉक्स नंबर 3096, हेड पोस्ट ऑफिस, लोधी, रोड़, नई दिल्ली 110003
 

Related Posts

NewNalgonda District Watchman, Messenger and Other Recruitment 2026 for 22 Posts
On 16th October 2026 , Time : 12:14:06 in [Recruitment - Vacancy]
Nalgonda District for 22 posts under Watchman, Messenger and Other Posts. Watchman, Messenger and Other has been released Date 29th October 2026 at We… Read more ....
NewESIC Hospital Sahibabad Super Specialist and Other Recruitment 2026 for 41 Posts
On 16th October 2026 , Time : 12:06:03 in [Recruitment - Vacancy]
Employees' State Insurance Corporation Hospital Sahibabad (ESIC Hospital Sahibabad) for 41 posts under Super Specialist, Specialist, Senior Resident P… Read more ....
NewShivamogga Mahanagara Palike UGD Helper Recruitment 2026 for 45 Posts
On 16th October 2026 , Time : 11:58:20 in [Recruitment - Vacancy]
Shivamogga Mahanagara Palike for 45 posts under UGD Helper Posts. Shivamogga Mahanagara Palike UGD Helper has been released Date 07th November 2026 at… Read more ....
NewMehsana Urban Co-operative Bank Clerical Trainee Recruitment 2026 for 35 Posts
On 16th October 2026 , Time : 11:51:46 in [Recruitment - Vacancy]
Mehsana Urban Co-op. Bank Ltd., Mehsana for 35 posts under Clerical Trainee Posts. Mehsana Urban Co-operative Bank Clerical Trainee has been released … Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment