📚 Exam by Category
▾
Teaching Exams · Interview

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, मदुरै में 94 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

On Invalid Date, Time : 14:21:36 Entered By : RV Panwar

<< Back
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, मदुरै में 94 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मदुरै ने फैकल्टी पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 18 जुलाई शाम 4:30 बजे तक रहेगी। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। इन पदों पर कुल 94 भर्ती की जाएगी। आवेदन की सॉफ्ट कॉपी ऑनलाइन जमा करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई है।
 
वैकेंसी डिटेल्स :
 
पद का नाम पदों की संख्या
प्रोफेसर 20
अतिरिक्त प्रोफेसर 17
एसोसिएट प्रोफेसर 20
सहायक प्रोफेसर 37
 
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया :

फैकल्टी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्याता प्राप्त संस्थान से एनेस्थिसियोलॉजी में एमडी में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री ली हो।
 
आवेदन शुल्क :
 
आवेदन करने वाले यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से की जायेगी।
 
कैसे करें आवेदन
 
उम्मीदवार JIMPER की ऑफिशियल वेबसाइट jipmer.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को सभी प्रमाणपत्रों/डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन की हार्डकॉपी 25 जुलाई को शाम 4.30 बजे तक या उससे पहले नीचे दिए गए पते पर जमा करनी होगी। पोस्टिंग का प्रारंभिक स्थान गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, रामनाथपुरम, तमिलनाडु (एम्स-मदुरै का अस्थायी स्थान) में होगा।
 
आवेदन जमा करने का पता
 
नोडल अधिकारी, एम्स, मदुरै, प्रशासन 4 (संकाय विंग), दूसरी मंजिल, प्रशासनिक ब्लॉक, जिपमर, पुडुचेरी 605 006

Related Posts

TRB Polytechnic Lecturer Recruitment 2026 - Eligibility, Form & Guide
On Invalid Date , Time : 12:54:02 in [Recruitment - Vacancy]
Prepare for TRB Polytechnic Lecturer 2026 with complete eligibility, vacancy details, and application guide. Start your preparation today!… Read more ....
DSSSB JJA Notification 2026: Application Form & Guide
On Invalid Date , Time : 12:19:58 in [Notification]
Get complete details on DSSSB JJA Notification 2026, vacancies, eligibility, and application process. Start your preparation today!… Read more ....
OAVS PGT Syllabus 2026: Complete Guide & Exam Pattern
On Invalid Date , Time : 15:08:17 in [Syllabus]
Get the complete OAVS PGT syllabus and latest exam pattern for 2026. Download subject-wise topics and prepare effectively. Visit Toppersexam.com now!… Read more ....
UPESSC Syllabus 2026 Exam Pattern & Post Wise Details
On Invalid Date , Time : 10:58:44 in [Syllabus]
Explore the complete UPESSC Syllabus 2026 with post wise exam pattern and subject details. Start your preparation today at Toppersexam.com.… Read more ....