📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 186 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

On 23rd April 2022, Time : 14:13:34 Entered By : RV Panwar

<< Back
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 186 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में से एक और महारत्न कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने विभिन्न विभागों में टेक्निशियन, लैब एनालिस्ट और जूनियर फायर एवं सेफ्टी ऑफिसर के कुल 186 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी एचपीसीएल टेक्निशियन भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 21 मई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

पदों का विवरण
 
पद का नाम पदों की संख्या
ऑपरेशन टेक्नीशियन 94 
बॉयलर टेक्नीशियन 18 
मेंटिनेस टेक्निशियन 14 
मेंटेनेंस टेक्निशियन इलेक्ट्रिकल 17 
लैब असिस्टेंट 16 
मेंटेनेंस टेक्नीशियन इंस्ट्रूमेंटेशन 09
जूनियर फायर एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर 18 
कुल पद 186 पद

योग्यता :
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ सम्बन्धित ट्रेड में डिप्लोमा पास होना चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 50 फीसदी ही है। उच्चतर योग्यता (इंजीनियरिंग डिग्री या एएमआईई) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेंगे।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2022 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क :
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 590 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से उम्मीदवार कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया​
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), स्किल टेस्ट, पूर्व-रोजगार चिकित्सा परीक्षा
ऐसे करें आवेदन
1. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद कैरियर सेक्शन पर क्लिक करें।
2. यहां विसाख रिफाइनरी टेक्निशियन भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर ड्रॉप डाउन में दिए गए लिंक से उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
4. अब ऑनलाइन आवेदन के पेज पर जाएं। उम्मीदवार वैकल्पिक तौर पर नीचे दिए गए लिंक से भी अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं।

Related Posts

NewNalgonda District Watchman, Messenger and Other Recruitment 2026 for 22 Posts
On 16th October 2026 , Time : 12:14:06 in [Recruitment - Vacancy]
Nalgonda District for 22 posts under Watchman, Messenger and Other Posts. Watchman, Messenger and Other has been released Date 29th October 2026 at We… Read more ....
NewESIC Hospital Sahibabad Super Specialist and Other Recruitment 2026 for 41 Posts
On 16th October 2026 , Time : 12:06:03 in [Recruitment - Vacancy]
Employees' State Insurance Corporation Hospital Sahibabad (ESIC Hospital Sahibabad) for 41 posts under Super Specialist, Specialist, Senior Resident P… Read more ....
NewShivamogga Mahanagara Palike UGD Helper Recruitment 2026 for 45 Posts
On 16th October 2026 , Time : 11:58:20 in [Recruitment - Vacancy]
Shivamogga Mahanagara Palike for 45 posts under UGD Helper Posts. Shivamogga Mahanagara Palike UGD Helper has been released Date 07th November 2026 at… Read more ....
NewMehsana Urban Co-operative Bank Clerical Trainee Recruitment 2026 for 35 Posts
On 16th October 2026 , Time : 11:51:46 in [Recruitment - Vacancy]
Mehsana Urban Co-op. Bank Ltd., Mehsana for 35 posts under Clerical Trainee Posts. Mehsana Urban Co-operative Bank Clerical Trainee has been released … Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment