📚 Exam by Category
▾
Defence Exams · Recruitment - Vacancy

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में 266 पदों के लिए निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू

On 06th April 2022, Time : 14:32:17 Entered By : RV Panwar

<< Back
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में 266 पदों के लिए निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू
 
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (Bhabha Atomic Research Centre) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत स्टाइपेंडरी ट्रेनी, साइंटिफिक असिस्टेंट समेकृत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार (1 अप्रैल, 2022) से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन जमा कर सकते हैं। बार्क भर्ती 2022 के जरिए स्टाइपेंडरी ट्रेनी, साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्नीशियन के कुल 266 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-I के कुल 71 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-II के 189 पदों, साइंटिफिक असिस्टेंट के 01 पद और टेक्नीशियन के 04 पदों को भरा जाएगा।

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भर्ती 2022 : अधिसूचना
 
विभाग का नाम भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC)
पद का नाम स्टाइपेंडरी ट्रेनी, साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्नीशियन
कुल पद 266 पद
वेतनमान  सातवां वेतन
नौकरी स्तर राष्ट्रीय स्तर
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
परीक्षा मोड ऑफलाइन
नौकरी स्थान संपूर्ण भारत
विभागीय वेबसाइट www.barc.gov.in
आवेदन शुरू तिथि 01 अप्रैल 2022
अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भर्ती पात्रता 2022
 
पद का नाम पदों की संख्या शैक्षिक योग्यता
स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-I 71  संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी-II 189  एसी मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, उपकरण मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर और वेल्डर में ट्रेड सर्टिफिकेट।
साइंटिफिक असिस्टेंट 01  न्यूनतम 50% अंकों के साथइंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
टेक्नीशियन  04  न्यूनतम 60% अंकों के साथ एसएससी।
कुल पद 266 पद
 
 
आयु सीमा :

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयु में छूट मानदंडों के अनुसार

वेतन :

 
स्टाइपेंडरी ट्रेनी, साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्नीशियन के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आच्चा वेतन दिया जाएगा। साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों के लि उम्मीदवारों को 35,400 रुपये और टेक्निशियन के पदों के लिए 21,700 रुपये वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 
आवेदन शुल्क :

UR / OBC : 150/- रुपये

ST / SC : 100/- रुपये

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / बैंक चालान
 
चयन प्रक्रिया :

प्रतियोगी परीक्षा 

दस्तावेज सत्यापन

चिकित्सा परीक्षण
 
बीएआरसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें
 
1. सबसे पहले विभागीय विज्ञापन की भली भांति अवलोकन कर लेवे।

2. उसके बाद नीचे दिए गये ऑनलाइन फॉर्म लिंक को क्लिक करें।

3. ऑफिशियल वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ ओपन हो गया होगा।

4. मुख्य पृष्ठ पर बीएआरसी ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।

5. नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको संपूर्ण जानकारी दर्ज करना होगा।

6. सबमिट बटन को क्लिक करें।

7. भविष्य के लिए एक प्रति प्रिंट यह पीडीएफ रख ले।

Related Posts

Indian Army TES 57 Recruitment 2026 for 90 Posts
On 14th October 2026 , Time : 17:31:01 in [Recruitment - Vacancy]
Indian Army for 90 posts under Technical Entry Scheme Posts. Indian Army TES 57 has been released Date 14th October 2026 to 12th November 2026 at Web… Read more ....
Territorial Army JCO & Soldier Recruitment 2026 for 74 Posts
On 12th October 2026 , Time : 10:35:18 in [Recruitment - Vacancy]
Territorial Army for 74 posts under JCO & Soldier Posts. Territorial Army JCO & Soldier has been released Date 16th November 2026 to 21st November 202… Read more ....
TA Army GD Notification 2026: Recruitment, Eligibility & Apply Online
On 06th October 2026 , Time : 11:31:22 in [Notification]
Get complete details on TA Army GD Notification 2026: eligibility, apply online process, selection process, and preparation tips. Start your applicati… Read more ....
TA Army GD Recruitment 2026 – Soldier, Eligibility & Rally Guide
On 30th September 2026 , Time : 18:22:21 in [Recruitment - Vacancy]
Get complete details on TA Army GD Recruitment 2026 – soldier vacancy, eligibility, and rally schedule. Start your preparation today!… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment