📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 93 पदों पर निकाली भर्ती,

On 15th March 2022, Time : 16:26:25 Entered By : RV Panwar

<< Back
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 93 पदों पर निकाली भर्ती
 
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर (एसएसओ) / मैनेजर ग्रेड – 2 / सुपरिन्टेंडेंट के पदों पर नियमित आधार पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। निगम द्वारा 11 मार्च 2022 को जारी ईएसआईसी एसएसओ भर्ती 2022 विज्ञापन के अनुसार, कुल 93 वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

वैकेंसी डिटेल्स :

इन पदों में से 43 वैकेंसी अनारक्षित हैं। जबकि 24 ओबीसी, 9 एससी, 8 एसटी और 9 ईडब्ल्यूएस कोटे के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

योग्यता :

 
सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर (एसएसओ) / मैनेजर ग्रेड – 2 / सुपरिन्टेंडेंट के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री पास होना चाहिए। साथ ही ऑफिस सूट और डाटाबेस समेत कंप्यूटर पर कार्य करने में सक्षम होना जरूरी है।

आयु सीमा :
 
उम्मीदवारों की आयु 12 अप्रैल 2022 को 21 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क :
 
उम्मीदवारों को इसी तारीख तक निर्धारित आवेदन शुल्क 500 रुपये का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा और जरूरी त्रुटि सुधार या संशोधन भी करने होंगे। हालांकि, इसके बाद उम्मीदवार अपने ईएसआईसी एसएसओ अप्लीकेशन 2022 का प्रिंट-आउट अप्लीकेशन पोर्टल से 27 अप्रैल तक ले सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन :
 
ईएसआइसी द्वारा एसएसओ भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाने के अगले दिन यानि 12 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवार निगम की ऑफिशियल वेबसाइट, esic.nic.in पर भर्ती सेक्शन में उपलब्ध कराए गए लिंक यानी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। ईएसआईसी ने आवेदन की आखिरी तारीख 12 अप्रैल 2022 निर्धारित की है।

IMPORTANT LINK
 

ESIC SSO Exam Mock Test
 

Available Now

ESIC SSO Question Paper & MCQ
 

Available Now

ESIC SSO Syllabus
 

Available Now

Related Posts

NewDH&FWS Purba Bardhaman ANM, Staff Nurse Recruitment 2026 for 118 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:54:36 in [Recruitment - Vacancy]
District Health & Family Welfare Samity Purba Bardhaman (DH&FWS Purba Bardhaman) for 118 posts under ANM, Staff Nurse and Other Posts. DH&FWS Purba Ba… Read more ....
NewUP Kasganj Anganwadi Worker Recruitment 2026 for 208 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:29:25 in [Recruitment - Vacancy]
Office of the District Programme Officer, Kasganj for 208 posts under Anganwadi Worker Posts. UP Kasganj Anganwadi Worker has been released Date 04th … Read more ....
NewESIC Andheri Junior Resident, Professor and Other Recruitment 2026 for 78 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:21:12 in [Recruitment - Vacancy]
ESIC Medical College and Hospital Andheri (ESIC Andheri) for 78 posts under Junior Resident, Professor and Other Posts. ESIC Andheri Junior Resident, … Read more ....
NewSLRC Assam Field Assistant, Enumerator Recruitment 2026 for 72 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:09:30 in [Recruitment - Vacancy]
State Level Recruitment Commission for Class-III Posts (SLRC Assam) for 72 posts under Field Assistant, Enumerator Posts. SLRC Assam Field Assistant, … Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment