📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022, 1012 पदों के लिए करें आवेदन

On 25th March 2022, Time : 12:02:45 Entered By : RV Panwar

<< Back
राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022, 1012 पदों के लिए करें आवेदन
 
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज से 1012 पदों पर लैब असिस्टेंट की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें जूनियर लैब असिस्टेंट की 48 पोस्ट भी शामिल हैं, जबकि 735 पोस्ट गैर अनुसूचित क्षेत्र और 277 पोस्ट अनुसूचित क्षेत्र के लिए होंगी। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं 28 और 29 जून 2022 आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का रिटन टेस्ट होगा। इसके बाद इंटरव्यू के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2022 : डिटेल्
 
विभाग का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
पद का नाम लैब असिस्टेंट
कुल पद 1012 पद
नौकरी स्तर राज्य स्तरीय
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
नौकरी स्थान  बिहार
विभागीय वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in
आवेदन शुरू तिथि 25 मार्च 2022
अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2022

रिक्ति विवरण :
 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा की जा रही भर्ती में शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट साइंस के 461 पद, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में लैब असिस्टेंट साइंस के 16 पद, राजस्थान स्टेट फॉरेंसिंक साइंस लैब में लैब असिस्टेंट साइंस के 14 पद और जूनियर लैब असिस्टेंट के 48 पद, कॉलेज एजुकेशन कमिश्नरेट में लैब असिस्टेंट साइंस के 208 पद, लैब असिस्टेंट ज्योग्राफी के 128 पद, लैब असिस्टेंट होम साइंस के 37 पद सहित कुल 1012 पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता :
 
उम्मीदवारों को संबंधित विषयों के साथ सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा पास किया होना चाहिए। साथ ही देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने और राजस्थान की संस्कृति का नॉलेज होना जरूरी है।

सैलरी :
 
लैब असिस्टेंट के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल-8 और जूनियर लैब असिस्टेंट का वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल-5 के तहत सैलरी दी जाएगी। हालांकि शुरूआती 2 साल प्रोबेशन पीरियड में फिक्स वेतनमान पारिश्रमिक दिया जाएगा।

आयु सीमा :
 
लैब असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2023 तक कम से कम 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही अगर राजस्थान में किसी साल लैब असिस्टेंट की भर्ती नहीं निकली हो और आवेदक उस साल आवेदन के लिए पात्र हो। तो उसे अधिकतम 3 साल आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क :
 
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को आवेदन ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.) के माध्यम से करना होगा। जिसमें जनरल कैटेगरी, क्रीमीलेयर कैटेगरी के ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग के लिए 450 रुपए फीस रखी गई है। जबकि नॉन क्रीमीलेयर कैटेगरी के पिछड़ा,अति पिछड़़ा और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 350 रुपए, विशेष योग्यजन और एससी-एसटी के लिए 250 रुपए और सालाना 2.50 लाख रुपए से कम आय वाले परिवार के कैंडिडेट के लिए भी 250 रुपए परीक्षा शुल्क रखा गया है।


सिलेक्शन प्रोसेस :

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का रिटन टेस्ट होगा। इसके बाद इंटरव्यू के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
 
1. आधिकारिक वेबसाइट यानी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज के नीचे मौजूद रिक्रूटमेंट विज्ञापन पर क्लिक करें।

3. अब, “लैब परीक्षा 2022” के सामने उपलब्ध “ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।

4. न्यू रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. आवश्यक विवरण सावधानी से भरें।

6. स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर संलग्न करें।

7. आवेदन पत्र जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

8. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।


IMPORTANT LINK
 

RSMSSB Lab Assistant Exam Mock Test
 

Available Now

RSMSSB Lab Assistant Question Paper & MCQ
 

Available Now

RSMSSB Lab Assistant Syllabus
 

Available Now

Related Posts

DH&FWS Purba Bardhaman ANM, Staff Nurse Recruitment 2026 for 118 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:54:36 in [Recruitment - Vacancy]
District Health & Family Welfare Samity Purba Bardhaman (DH&FWS Purba Bardhaman) for 118 posts under ANM, Staff Nurse and Other Posts. DH&FWS Purba Ba… Read more ....
UP Kasganj Anganwadi Worker Recruitment 2026 for 208 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:29:25 in [Recruitment - Vacancy]
Office of the District Programme Officer, Kasganj for 208 posts under Anganwadi Worker Posts. UP Kasganj Anganwadi Worker has been released Date 04th … Read more ....
ESIC Andheri Junior Resident, Professor and Other Recruitment 2026 for 78 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:21:12 in [Recruitment - Vacancy]
ESIC Medical College and Hospital Andheri (ESIC Andheri) for 78 posts under Junior Resident, Professor and Other Posts. ESIC Andheri Junior Resident, … Read more ....
SLRC Assam Field Assistant, Enumerator Recruitment 2026 for 72 Posts
On 15th October 2026 , Time : 16:09:30 in [Recruitment - Vacancy]
State Level Recruitment Commission for Class-III Posts (SLRC Assam) for 72 posts under Field Assistant, Enumerator Posts. SLRC Assam Field Assistant, … Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment