📚 Exam by Category
▾
Defence Exams · Recruitment - Vacancy

इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2022, 150 पदों के लिए 7 मई तक आवेदन कर सकेंगे।

On 16th April 2022, Time : 12:07:08 Entered By : RV Panwar

<< Back
इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2022, 150 पदों के लिए 7 मई तक आवेदन कर सकेंगे।
 
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने कंप्यूटर साइंस और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिस्प्लिन में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार IB ACIO Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर आज यानी 16 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई 2022 निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 80 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 15 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 15 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 24 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 16 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल्स :
 
पद का नाम पदों की संख्या
कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
56
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन स्ट्रीम 94
कुल पद 150 पद

योग्यता :
 
1. इंटेलिजेंस ब्यूरो के ग्रेड-2/टेक्निकल विभाग में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य तकनीकी शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक डिग्री पास होना चाहिए।
 
2. इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन या कंप्यूटर के साथ फिजिक्स में मास्टर्स डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए या कंप्यूटर ऐप्लीकेशन में मास्टर डिग्री पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

3. उम्मीदवारों को पदों से सम्बन्धित विषय में वर्ष 2020, 2021 या 2022 की गेट परीक्षा पास होना चाहिए।
सैलरी :
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 44,900 से 1 लाख 42,400 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की उम्र 7 मई 2022 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क :

 
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। हालांकि, उम्मीदवार एसबीआई चालान के माध्यम से भी आवेदन शुल्क का भुगतान कर पाएंगे।

सिलेक्शन :
 
उम्मीदवारों का सिलेक्शन गेट मार्क्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसमें गेट स्कोर का वेटेज 1000 है और इंटरव्यू 175 मार्क्स का होगा। वहीं, इंटरव्यू के लिए सलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक / एप्टीट्यूड टेस्ट भी देना होगा।

ऐसे करना होगा आवेदन
 
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और एटीट्यूट टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार IB ACIO Exam 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर 16 अप्रैल से 7 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
IMPORTANT LINK
 

IB ACIO Exam Mock Test
 

Available Now

IB ACIO Question Paper & MCQ
 

Available Now

IB ACIO Syllabus
 

Available Now

Related Posts

Indian Army TES 57 Recruitment 2026 for 90 Posts
On 14th October 2026 , Time : 17:31:01 in [Recruitment - Vacancy]
Indian Army for 90 posts under Technical Entry Scheme Posts. Indian Army TES 57 has been released Date 14th October 2026 to 12th November 2026 at Web… Read more ....
Territorial Army JCO & Soldier Recruitment 2026 for 74 Posts
On 12th October 2026 , Time : 10:35:18 in [Recruitment - Vacancy]
Territorial Army for 74 posts under JCO & Soldier Posts. Territorial Army JCO & Soldier has been released Date 16th November 2026 to 21st November 202… Read more ....
TA Army GD Notification 2026: Recruitment, Eligibility & Apply Online
On 06th October 2026 , Time : 11:31:22 in [Notification]
Get complete details on TA Army GD Notification 2026: eligibility, apply online process, selection process, and preparation tips. Start your applicati… Read more ....
TA Army GD Recruitment 2026 – Soldier, Eligibility & Rally Guide
On 30th September 2026 , Time : 18:22:21 in [Recruitment - Vacancy]
Get complete details on TA Army GD Recruitment 2026 – soldier vacancy, eligibility, and rally schedule. Start your preparation today!… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment