📚 Exam by Category
▾
Medical Exams · Recruitment - Vacancy

Bumper vacancy on the posts of Rajasthan CHO contractual

On 06th December 2022, Time : 15:50:52 Entered By : Smita Singh

<< Back
राजस्थान सीएचओ (संविदा) के पदों पर बंपर वैकेंसी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 3531 पदों के लिए मंगवाए हैं आवेदन।

 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) के कुल 3531 पदों पर भर्तियों के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनके तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3071 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 460 पद शामिल हैं। इन पदों पर योग्य आवेदकों का चयन भर्ती परीक्षा के जरिए किया जाएगा। सीएचओ के पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक व योग्य अधिकारी 7 दिसंबर, 2022 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या है योग्यता
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर नौकरी के लिए जरूरी है कि आवेदकों ने किसी मान्य यूनिवर्सिटी से कम्यूनिटी हेल्थ में बीएससी की हो। नर्स (जीएनएम या बीएससी) या आयुर्वेद प्रेक्टिशनर (बीएएमएस) भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, आवेदकों का राजस्थान नर्सिंग काउंसिल या बोर्ड ऑफ इंडियन मेडिसिन, राजस्थान में रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है। इसके अलावा, जरूरी है कि 1 जनवरी, 2023 को आवेदक 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हों तथा 40 वर्ष के नहीं हुए हों।
1. 21 वर्ष न्यूनतम उम्र तय की गई है, इच्छुक व योग्य आवेदकों के लिए।
2. 40 वर्ष से कम होनी चाहिए, इच्छुक व योग्य आवेदकों की अधिकतम उम्र।
3. 07 दिसंबर, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
4. 01 जनवरी 2023 से किया जाएगा, आयु सीमा का निर्धारण।
5. 01 घंटे 30 मिनट की परीक्षा आयोजित होगी।
 

परीक्षा शुल्क
सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 450 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं, राजस्थान के एनसीएल श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 350 रुपए का शुल्क देना होगा।
450 रुपए की आवेदन फीस जमा करवानी होगी आवेदकों को।
कैसे होगा चयन
आवेदकों भर्ती परीक्षा के जरिए होगा। यह परीक्षा फरवरी का चयन 2023 में करवाई जाएगी। भर्ती परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन करवाया जाएगा। प्रश्न पत्र का समय कुल 1 घंटे 30 मिनट (90 मिनट) का के होंगे। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे। एक होगा। प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार प्रश्न 4 मार्क्स का होगा। गलत जवाब देने पर प्रति प्रश्न नकारात्मक 1 अंक काटा जाएगा।
कैसे करें आवेदन
आवेदक वेबसाइट https:// rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सूचना गलत या अपूर्ण भरने पर आवेदक का आवेदन पत्र रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, ऐसे आवेदकों को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Important Link :
NHM Rajasthan CHO Question Paper & MCQ :  Available Here
NHM Rajasthan CHO Exam Syllabus & Pattern : Available Here

Related Posts

Bihar Food Safety Officer 2026 – FSO Notification & Online Form
On 28th September 2026 , Time : 11:24:27 in [Notification]
Applications are now open for 105 Food Safety Officer (FSO) posts in Bihar (2026 recruitment). Find details regarding the notification, eligibility, a… Read more ....
HPPSC Medical Officer Recruitment 2026 for 228 Posts
On 19th September 2026 , Time : 11:39:07 in [Recruitment - Vacancy]
Himachal Pradesh Public Service Commission (HPPSC) for 228 posts under Medical Officer Posts. HPPSC Medical Officer has been released Date 19th Septe… Read more ....
SSC Nursing Officer Exam Date 2026: Exam Schedule & Latest Updates
On 16th September 2026 , Time : 11:24:31 in [Exams Date]
SSC Nursing Officer Exam Date 2026: Full schedule for September 16–26, admit card details, and latest updates—available in simple Hindi on Toppersexam… Read more ....
SSC Nursing Officer Admit Card 2026: Download Hall Ticket & Exam Details
On 15th September 2026 , Time : 18:41:06 in [Admit Card]
SSC Nursing Officer Admit Card 2026 download steps, exam dates and important details in simple English. Prepare well with Toppersexam.com.… Read more ....

About Author

AuthorSmita Singh

Leave a comment