📚 Exam by Category
▾
Medical Exams · Recruitment - Vacancy

CGPSC डेंटल सर्जन भर्ती 2022 : 44 पदों के लिए 11 मार्च 2022 आवेदन करें

On 07th February 2022, Time : 17:12:43 Entered By : Ramavatar

<< Back
CGPSC डेंटल सर्जन  भर्ती 2022 : 44 पदों के लिए 11 मार्च 2022 आवेदन करें
 
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की ओर से डेंटल सर्जन के पद पर बंपर वैकेंसी जारी हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसमें (Dental Surgeon Post) आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 11 मार्च 2022 तक का समय दिया गया है. इन पदों के लिए 10 फरवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 44 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इन पदों (CGPSC Recruitment 2022) पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

सीजीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती 2022 : विवरण
 
संगठन का नाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)
पोस्ट का नाम डेंटल सर्जन
रिक्तियों की संख्या 44 रिक्तियां
श्रेणी  छत्तीसगढ़ सरकार नौकरियां
न्यूनतम योग्यता स्नातक
स्थान  छत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in
आवेदन शुरू होने की तिथि 10.02.2022
आवेदन की अंतिम तिथि 11.03.2022
ऑफिसियल नोटिफिकेशन यहां क्लिक करे
 
सीजीपीएससी डेंटल सर्जन भर्ती पात्रता 2022 :
 
पोस्ट का नाम रिक्ति विवरण शैक्षिक योग्यता
डेंटल सर्जन 44 रिक्तियां इन पदों (CGPSC dental surgeon vacancy 2022) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य दंत चिकित्सा परिषद में होना चाहिए. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

आयु सीमा :

इन पदों (CGPSC Recruitment 2022) पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी.वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है.

आवेदन शुल्क :

ओबीसी/एससी/एसटी : 300/- रुपये

शेष उम्मीदवारों के लिए : 400/- रुपये

चयन प्रक्रिया :

लिखित परीक्षा

साक्षात्कार

दस्तावेज़ सत्यापन

वेतन :

56,100/- से रु.1,77,500/- प्रति माह।

सीजीपीएससी डेंटल सर्जन के लिए आवेदन कैसे करें

1. आधिकारिक वेबसाइट यानी psc.cg.gov.in खोलें

2. अब आपको सीजीपीएससी का होम पेज दिखाई देगा।

3. होम पेज पर आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

4. इस पर टैप करके आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

5. इसके बाद, आप होम पेज के शीर्ष पर स्थित ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करके आवेदन पत्र भर सकते हैं।

6. सीजीपीएससी डेंटल सर्जन एप्लीकेशन फॉर्म 2022 को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद इसे भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित स्थान पर रखें।

Related Posts

Bihar Food Safety Officer 2026 – FSO Notification & Online Form
On 28th September 2026 , Time : 11:24:27 in [Notification]
Applications are now open for 105 Food Safety Officer (FSO) posts in Bihar (2026 recruitment). Find details regarding the notification, eligibility, a… Read more ....
HPPSC Medical Officer Recruitment 2026 for 228 Posts
On 19th September 2026 , Time : 11:39:07 in [Recruitment - Vacancy]
Himachal Pradesh Public Service Commission (HPPSC) for 228 posts under Medical Officer Posts. HPPSC Medical Officer has been released Date 19th Septe… Read more ....
SSC Nursing Officer Exam Date 2026: Exam Schedule & Latest Updates
On 16th September 2026 , Time : 11:24:31 in [Exams Date]
SSC Nursing Officer Exam Date 2026: Full schedule for September 16–26, admit card details, and latest updates—available in simple Hindi on Toppersexam… Read more ....
SSC Nursing Officer Admit Card 2026: Download Hall Ticket & Exam Details
On 15th September 2026 , Time : 18:41:06 in [Admit Card]
SSC Nursing Officer Admit Card 2026 download steps, exam dates and important details in simple English. Prepare well with Toppersexam.com.… Read more ....

About Author

AuthorRamavatar

Leave a comment