📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

SEBI के अंतर्गत असिस्टेंट मैनेजर के 24 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स 31 जुलाई 2022 से पहले करें आवेदन

On 15th July 2022, Time : 18:35:45 Entered By : RV Panwar

<< Back
SEBI के अंतर्गत असिस्टेंट मैनेजर के 24 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स 31 जुलाई 2022 से पहले करें आवेदन
 
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने ऑफिसर ग्रेड ए के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत असिस्टेंट मैनेजन के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। योग्य उम्मीदवार सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती अभियान के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम में 24 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
वैकेंसी डिटेल्स
 
पद का नाम पदों की संख्या
यूआर 11
ओबीसी 05
एससी 04
एसटी 03
ईडब्ल्यूएस 01
कुल पद 24 पद
 
शैक्षिक योग्यता :
 
 
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन / सूचना प्रौद्योगिकी में पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता (न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि) के साथ किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
 
आयु सीमा :
 
उम्मीदवार की आयु 30 जून, 2022 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
 
आवेदन शुल्क :
 
इन पदों के लिए अनारक्षित / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है, जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को केवल 100 रुपये का शुल्क देना होगा।
 
चयन प्रक्रिया :
 
उम्मीदवारों को तीन चरण की प्रक्रिया से गुजरना होगा। पहले चरण में एक ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा होगी, जिसके तहत दो पेपर 60 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किए जाएंगे। दूसरे चरण में एक ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर होंगे और तीसरे चरण में साक्षात्कार होगा। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
 
कैसे करें आवेदन?
 
1. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर क्लिक करें।

2. होम पेज पर करिअर के सेक्शन में जाएं।

3. अब संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

4. रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन कर के आवेदन पत्र भरें।

5. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

7. इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।

8. अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक-एक प्रिंट आउट ले लें।
IMPORTANT LINK :
 

SEBI Assistant Manager Exam Mock Test
 

Available Now

SEBI Assistant Manager Question Paper & MCQ
 

Available Now

SEBI Assistant Manager Syllabus
 

Available Now

Related Posts

Department of Financial Service Presiding Officer Recruitment 2026 for 20 Posts
On 17th October 2026 , Time : 18:52:19 in [Recruitment - Vacancy]
Department of Financial Services, Ministry of Finance, Government of India for 20 posts under Presiding Officer Posts. Department of Financial Service… Read more ....
CSIR CFTRI Technician Recruitment 2026 for 28 Posts
On 17th October 2026 , Time : 18:41:52 in [Recruitment - Vacancy]
Council of Scientific and Industrial Research (CSIR) for 28 posts under Technician Posts. CSIR CFTRI Technician has been released Date 19th October 20… Read more ....
South Indian Bank Junior Officer Recruitment 2026
On 17th October 2026 , Time : 18:31:59 in [Recruitment - Vacancy]
South Indian Bank Limited under Junior Officer Posts. South Indian Bank Junior Officer has been released Date 16th October 2026 at to 27th October 202… Read more ....
CWC Assistant Manager and Junior Executive Recruitment 2026 for 327 Posts
On 17th October 2026 , Time : 18:21:26 in [Recruitment - Vacancy]
Central Warehousing Corporation (CWC) for 327 posts under Assistant Manager and Junior Executive Posts. CWC Assistant Manager and Junior Executive has… Read more ....

About Author

AuthorRV Panwar

Leave a comment