📚 Exam by Category
▾
More Exam · Recruitment - Vacancy

TSPSC ने असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 113 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार 5 सितंबर तक करें आवेदन

On Invalid Date, Time : 12:44:03 Entered By : RV Panwar

<< Back
TSPSC ने असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 113 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार 5 सितंबर तक करें आवेदन
 
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने तेलंगाना राज्य के परिवहन विभाग में असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे TSPSC की ऑफिशियल वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाकर 5 सितंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

पदों का विवरण ( Vacancy Details)​ :​

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 113 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

शैक्षिक योग्यता (Education Qualification) :

 
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग (3 साल का कोर्स) में डिप्लोमा जरूरी है। साथ ही भारी मोटर वाहन (परिवहन वाहन) ड्राइविंग के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit) :

उम्मीदवारों की उम्र 21 से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

आवेदन शुल्क 200 रुपये है और परीक्षा शुल्क 120 रुपये है। सरकार के सभी कर्मचारियों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) :

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRT) / ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा के जरिये किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन (How to Apply)

 
असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर 5 अगस्त से 5 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Related Posts

NewBSF Sub Inspector Recruitment 2026 for 34 Posts
On Invalid Date , Time : 18:43:01 in [Recruitment - Vacancy]
Border Security Force (BSF) for 34 posts under Sub Inspector Posts. BSF Sub Inspector has been released Date 10th October 2026 to 09th December 2026 a… Read more ....
NewDistrict AYUSH Society Bhiwani Attendant Recruitment 2026 for 25 Posts
On Invalid Date , Time : 17:07:23 in [Recruitment - Vacancy]
District AYUSH Society Bhiwani for 25 posts under Society Bhiwani Attendant, Yoga Instructor Posts. District AYUSH Society Bhiwani Attendant, Yoga Ins… Read more ....
NewTMC UDC, Stenographer, Technician and Other Recruitment 2026 for 72 Posts
On Invalid Date , Time : 14:32:20 in [Recruitment - Vacancy]
Tata Memorial Centre (TMC) for 72 posts under UDC, Stenographer, Technician and Other Posts. TMC UDC, Stenographer, Technician and Other has been rele… Read more ....
NewTelangana (Vikarabad) Anganwadi Teacher & Helper Recruitment 2026 for 264 Posts
On Invalid Date , Time : 14:10:46 in [Recruitment - Vacancy]
Women, Children, Disabled and Senior Citizens Welfare Department, Telangana for 264 posts under Anganwadi Teacher & Helper Posts. Telangana Anganwadi … Read more ....