📚 Exam by Category
▾
Teaching Exams · Recruitment - Vacancy

UP Assistant Professor Recruitment 2025 - 1253 Posts

On Invalid Date, Time : 15:56:45 Entered By : Divya Mehra

<< Back

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 – सुनहरा मौका

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी डिग्री कॉलेजों में ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल ‘1253 पद’ भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ‘03 अक्टूबर 2025’ तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि ‘13 अक्टूबर 2025’ तय की गई है।
 
असिस्टेंट प्रोफेसर – कुल पद: 1253 (अस्थायी-565)
 
विषयवार रिक्तियां:
 
1. गणित – 87
2. प्राणि विज्ञान – 79
3. अंग्रेजी – 157
4. भूगोल – 135
5. वाणिज्य – 113
6. शिक्षा शास्त्र – 80
7. अर्थशास्त्र – 82
8. इतिहास – 90
9. राजनीतिक शास्त्र – 135
10. मनोविज्ञान – 60
11. समाजशास्त्र – 63
12. हिंदी – 139
13. संस्कृत – 38
14. रसायन शास्त्र – 56
15. भौतिक शास्त्र – 78
16. वनस्पति शास्त्र – 73
17. उर्दू – 09
18. फारसी – 03
19. अरबी – 01
20. दर्शन शास्त्र – 04
 
(प्रत्येक विषय में अस्थायी पद भी शामिल हैं।)
 
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

आवेदन शुल्क:

1. सामान्य/ओबीसी – ₹125

2. एससी/एसटी – ₹65

3. दिव्यांग – ₹25
 
आवेदन की अंतिम तिथि: 03 अक्टूबर 2025
 
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2025
 
आधिकारिक वेबसाइट: uppsc.up.nic.in
 
आयु सीमा
 
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 40 वर्ष (01 जुलाई 2025 तक)

आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
 
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित है।
 
चयन प्रक्रिया
 
1. भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षाऔर साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर होगी।

2. लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (बहुविकल्पीय) होगी।

3. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
 
आवेदन प्रक्रिया
 
1. उम्मीदवारों को आवेदन केवल https://uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन करना होगा।

2. आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

3. सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है।

4. अधूरे आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
 
विशेष निर्देश
 
1. आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।

2. यह भर्ती GOVERNMENT DEGREE COLLEGES OF UP-EXAMINATION के अंतर्गत होगी।

3. केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।

4. आवेदन जमा होने के बाद उसमें संशोधन संभव नहीं होगा।

5. आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

6. उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन करें।

Related Posts

TRB Polytechnic Lecturer Recruitment 2026 - Eligibility, Form & Guide
On Invalid Date , Time : 12:54:02 in [Recruitment - Vacancy]
Prepare for TRB Polytechnic Lecturer 2026 with complete eligibility, vacancy details, and application guide. Start your preparation today!… Read more ....
DSSSB JJA Notification 2026: Application Form & Guide
On Invalid Date , Time : 12:19:58 in [Notification]
Get complete details on DSSSB JJA Notification 2026, vacancies, eligibility, and application process. Start your preparation today!… Read more ....
OAVS PGT Syllabus 2026: Complete Guide & Exam Pattern
On Invalid Date , Time : 15:08:17 in [Syllabus]
Get the complete OAVS PGT syllabus and latest exam pattern for 2026. Download subject-wise topics and prepare effectively. Visit Toppersexam.com now!… Read more ....
UPESSC Syllabus 2026 Exam Pattern & Post Wise Details
On Invalid Date , Time : 10:58:44 in [Syllabus]
Explore the complete UPESSC Syllabus 2026 with post wise exam pattern and subject details. Start your preparation today at Toppersexam.com.… Read more ....