📚 Exam by Category
▾
Blog

IBPS Clerk Exam 2026: 17 Days Preparation Strategy, Daily Mock Test & Revision Plan

On 23 Sept 2026 · Time : 18:22:36 · Entered By : Saloni Baghel · Category Exam Preparation Strategy · 0 Comments

<< Back

IBPS Clerk Exam 2026: Preparation Strategy & Revision Plan

IBPS Clerk Exam 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब तैयारी को सही दिशा देना बहुत जरूरी है। उपलब्ध 2026 schedule के अनुसार IBPS Clerk Prelims परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को निर्धारित बताई गई है। ऐसे समय में नया-नया topic पढ़ने के बजाय पहले से पढ़े हुए syllabus का revision, Mock Test, Practice Questions और अपनी गलतियों पर काम करना ज्यादा उपयोगी हो सकता है।

परीक्षा के अंतिम दिनों में बहुत से students एक common गलती करते है। वह ज्यादा से ज्यादा नया पढ़ने की कोशिश करते है, लेकिन जो पहले पढ़ चुके है उसका proper revision नहीं करते। इससे exam के समय आसान question भी confuse कर सकता है। इसलिए उम्मीदवार को अपनी तैयारी ऐसी रखनी चाहिए जिसमें रोज practice और revision दोनों शामिल हो।

Toppersexam.com पर IBPS Clerk की तैयारी के लिए Mock Test, Practice Set, MCQs, Question Bank और अन्य exam practice material की मदद ली जा सकती है। उम्मीदवार अपने कमजोर topics को पहचान कर उन्हीं पर ज्यादा समय दे सकते है।

IBPS Clerk Exam के अंतिम दिनों में Strategy क्यों जरूरी है?

जब exam पास आता है तो हर एक दिन important हो जाता है। अगर उम्मीदवार बिना planning के कभी Reasoning, कभी Numerical Ability और कभी English पढ़ रहा है, तो preparation बिखर सकती है। इसलिए एक daily target बनाना जरूरी है।

सुबह के समय concept और formula revision किया जा सकता है। दिन में topic wise questions solve करें और शाम या रात में Mock Test देने की आदत बनाए। Mock Test देने के बाद केवल marks देखकर test बंद नही करना चाहिए। असली तैयारी test के बाद शुरू होती है, जब आप अपने गलत questions का analysis करते है।

कौनसा question गलत हुआ, गलती concept की थी या जल्दबाजी की, calculation में error हुआ या question समझने में समय लगा, इन सभी चीजों को note करना काफी useful हो सकता है।

रोज एक Mock Test देने की कोशिश करें

IBPS Clerk Prelims की तैयारी में Mock Test का role काफी important है। उपलब्ध 2026 pattern information के अनुसार Prelims में English Language, Numerical Ability और Reasoning Ability शामिल हैं तथा कुल 100 questions के लिए 60 minutes का समय बताया गया है। इसलिए केवल questions आना ही काफी नही है, बल्कि limited time में सही question attempt करना भी practice का हिस्सा होना चाहिए।

Toppersexam.com पर IBPS Clerk Mock Test का अभ्यास करते समय students real exam जैसे environment में test देने की कोशिश करें। बीच में mobile ना देखें और बिना जरूरत test को pause नही करें।

Mock Test के बाद इन बातों पर खास ध्यान दें:

1. कितने questions सही हुए
2. कितने questions गलत हुए
3. किस section में ज्यादा समय लगा
4. कौनसे आसान questions छूट गए
5. किस topic में बार-बार mistake हो रही है
6. Accuracy और attempts में कितना improvement हो रहा है

इससे अगले Mock Test के लिए clear target मिल सकता है।

गलतियों का Analysis सबसे जरूरी काम

कई उम्मीदवार 10 से 15 Mock Test दे देते है लेकिन उनके marks में खास improvement नही होता। इसका बड़ा कारण Mock Test Analysis ना करना हो सकता है।

मान लीजिए आपने Numerical Ability में 35 questions में से कई questions attempt किए लेकिन calculation mistake की वजह से answer गलत हो गया। ऐसे में आपको नया chapter पढ़ने की जरूरत नही, बल्कि calculation और उसी type के questions की practice ज्यादा करनी चाहिए।

इसी तरह Reasoning में Puzzle या Seating Arrangement ज्यादा समय ले रहा है तो पहले आसान questions solve करने की strategy बनाएं। English Language में grammar, vocabulary या reading based question में mistake हो रही है तो उसी area का short revision करें।

एक छोटी Error Notebook बनाना अच्छा तरीका है। इसमें केवल वह questions या concepts लिखें जिसमें बार-बार गलती होती है। Exam से पहले यही notebook quick revision में काफी काम आ सकती है।

Reasoning Ability की तैयारी कैसे करें?

Reasoning में speed के साथ सही approach जरूरी रहता है। उम्मीदवार को Puzzle और Seating Arrangement के साथ Syllogism, Inequality, Coding-Decoding, Direction, Blood Relation, Series और अन्य syllabus based topics का practice करना चाहिए।

हर दिन कुछ easy और moderate questions solve करें। कठिन Puzzle में बहुत ज्यादा समय खर्च करने की आदत से बचें। पहले question को देखकर decide करने की practice करें कि उसे तुरंत attempt करना है या बाद में।

Toppersexam.com के IBPS Clerk Practice Set और Mock Test के माध्यम से अलग-अलग type के reasoning questions की practice किया जा सकता है।

Numerical Ability में Calculation Speed बढ़ाएं

Numerical Ability में calculation speed काफी useful होती है। Students को basic calculation, percentage, ratio, average और अन्य syllabus topics की लगातार practice करनी चाहिए।

सिर्फ formula याद करना पर्याप्त नही है। Formula को questions में apply करने का practice भी जरूरी है। रोज कुछ समय calculation based questions के लिए रखे। जिन chapters में accuracy अच्छी है उनका quick revision करें और weak topics के selected questions solve करें।

परीक्षा से कुछ दिन पहले बहुत difficult और बिल्कुल नए concept में ज्यादा समय देना सही strategy नही हो सकता। पहले scoring और familiar topics को मजबूत करना ज्यादा practical रहेगा।

English Language को रोज थोड़ा समय दें

English section को अंतिम दिनों के लिए छोड़ना ठीक नही है। रोज कुछ समय English Language के लिए fix रखें। Grammar rules, vocabulary, error spotting, fillers, sentence based questions और reading practice को अपनी तैयारी में शामिल करें।

अगर किसी student की English कमजोर है तो उसे एक ही दिन में पूरा section improve करने की कोशिश नही करनी चाहिए। रोज 30 से 45 मिनट focused practice ज्यादा useful रहेगा।

Toppersexam.com पर उपलब्ध IBPS Clerk MCQs और Practice Questions के साथ regular practice करके question solving habit को बेहतर बनाया जा सकता है।

Revision को सबसे ज्यादा Priority दें

Exam नजदीक होने पर Revision आपकी daily preparation का हिस्सा होना चाहिए। सुबह 1 से 2 घंटे पिछले topics revise करें। Important rules, short tricks, formulas और frequently होने वाली mistakes को दोहराएं।

हर तीसरे या चौथे दिन पुराने Mock Test की mistakes भी वापस देखे। कई बार student एक question की गलती समझ लेता है लेकिन कुछ दिन बाद वही mistake फिर कर देता है। इसलिए mistake revision भी normal syllabus revision जितना जरूरी है।

Revision के समय पूरी book दोबारा पढ़ने की जरूरत नही। अपने short notes और important questions का इस्तेमाल करें।

Speed से ज्यादा Accuracy पर ध्यान रखें

Banking exam की तैयारी में कई candidates केवल attempts बढ़ाने की कोशिश करते है। लेकिन गलत answers बढ़ने से फायदा कम हो सकता है। इसलिए पहले Accuracy improve करें, फिर धीरे-धीरे speed बढ़ाएं।

Mock Test में यह देखें कि क्या आप आसान question जल्दबाजी के कारण गलत कर रहे है। अगर ऐसा है तो कुछ seconds ज्यादा देकर question को ठीक से पढ़ना बेहतर है।

हर Mock Test के बाद अपने performance को पिछले test से compare करें। सिर्फ score नही, Accuracy, time management और section wise performance भी देखें।

Exam से पहले आखिरी 3–4 दिन कैसे पढ़ें?

अंतिम 3 से 4 दिनों में heavy study से ज्यादा smart revision पर focus रखें। अपनी Error Notebook, short notes, formulas और important rules revise करें। जिन topics में confidence अच्छा है उनको maintain रखें।

इस समय लगातार कई Mock Test एक ही दिन में देना जरूरी नही है। Quality practice करें और हर test का proper analysis करें। नींद को कम करके रात भर पढ़ने से अगले दिन concentration खराब हो सकता है। इसलिए normal sleep routine बनाए रखना भी preparation का हिस्सा है।

Exam से एक दिन पहले बहुत difficult Mock Test देकर confidence कम करने से बचे। Important points revise करें और exam के लिए जरूरी documents पहले से ready रखें।

Toppersexam.com से IBPS Clerk की Practice कैसे करें?

IBPS Clerk Exam 2026 के लिए students Toppersexam.com पर Mock Test, MCQs, Practice Set और Question Bank के माध्यम से अपनी preparation को practice based बना सकते है। अलग-अलग questions solve करने से candidate को अपनी weak और strong areas समझने में आसानी होता है।

Mock Test का मुख्य फायदा यह है कि student को limited time में questions solve करने का experience मिलता है। Practice Set के द्वारा topic और exam level questions की तैयारी की जा सकती है, जबकि MCQs daily practice के लिए useful रहते है।

अंतिम दिनों में आपका target केवल ज्यादा पढ़ना नही होना चाहिए। Target यह होना चाहिए कि जो पढ़ा है उसे exam में सही और समय के अंदर solve किया जा सके। इसलिए Practice → Mock Test → Analysis → Revision → Re-Test की process को लगातार follow करें।

FAQs

Q1. IBPS Clerk Exam 2026 की अंतिम दिनों में तैयारी कैसे करें?

Ans:
अंतिम दिनों में नया syllabus कम पढ़ें और Revision, Mock Test, MCQs तथा previous mistakes की practice ज्यादा करें।

Q2. क्या IBPS Clerk के लिए रोज Mock Test देना चाहिए?

Ans:
हां, तैयारी के अंतिम phase में रोज एक Mock Test useful हो सकता है, लेकिन उसके बाद गलत questions का proper analysis भी जरूर करें।

Q3. IBPS Clerk Mock Test और Practice Set कहां से करें?

Ans:
Students Toppersexam.com पर IBPS Clerk Mock Test, Practice Set, MCQs और Question Bank से अपनी exam practice कर सकते है।

Q4. IBPS Clerk में Speed कैसे improve करें?

Ans
: Daily timed questions solve करें, calculation practice बढ़ाएं और हर Mock Test में section wise time check करें। पहले Accuracy सही रखें और फिर speed बढ़ाने पर focus करें।

Q5. IBPS Clerk Exam से एक दिन पहले क्या पढ़ना चाहिए?

Ans:
एक दिन पहले short notes, important rules, formulas और अपनी Error Notebook revise करें। बहुत नया topic शुरू नही करें और proper sleep लें।

IBPS Clerk Exam 2026: 17 Days Preparation Exam 2026

RELATED POSTS

About Author

AuthorSaloni Baghel

Leave a comment

User Comments