LIC HFL Apprentice Recruitment 2026 - Apply Online

LIC HFL Apprentice Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC Housing Finance Limited) ने अप्रेंटिस के कुल 232 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो ग्रेजुएशन पूरा कर चुके है और फाइनेंस सेक्टर में काम सीखना चाहते है, उनके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है।
इस भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 1 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को पहले अपनी योग्यता, आयु सीमा और जरूरी नियम के बारे में जानकारी लेना चाहिए।
LIC HFL Apprentice Recruitment 2026 के अंतर्गत उम्मीदवार को 12 महीने की अप्रेंटिस ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यह भर्ती खास उन ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है जो बैंकिंग, फाइनेंस और हाउसिंग लोन से जुड़ी काम की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी करने के लिए Toppersexam.com पर उपलब्ध LIC HFL Apprentice Mock Test, Practice Set, MCQ Questions और Question Bank की मदद ले सकते है।
LIC HFL Apprentice Recruitment 2026 की मुख्य जानकारी
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित जरूरी विवरण नीचे दिया गया है।
- संस्था का नाम – LIC Housing Finance Limited
- भर्ती का नाम – LIC HFL Apprentice Recruitment 2026
- पद का नाम – Apprentice
- कुल पदों की संख्या – 232
- विज्ञापन – LICHFL Apprenticeship Program-010
- शैक्षणिक योग्यता – किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
- न्यूनतम आयु – 20 वर्ष
- अधिकतम आयु – 25 वर्ष
- आवेदन शुरू होने की तारीख – 20 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख – 1 नवंबर 2026
- ऑनलाइन परीक्षा की तारीख – 7 नवंबर 2026
- परीक्षा में कुल प्रश्न – 100
- परीक्षा के कुल अंक – 100
- परीक्षा का समय – 60 मिनट
- ट्रेनिंग अवधि – 12 महीने
- आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट – lichousing.com
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए फॉर्म भरना चाहते है, वह अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें। आखिरी समय पर वेबसाइट में ज्यादा ट्रैफिक होने से आवेदन भरने में परेशानी भी हो सकता है।
LIC HFL Apprentice Vacancy 2026: कुल 232 पदों पर भर्ती
LIC Housing Finance Limited ने इस बार कुल 232 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। यह पद देश के अलग अलग राज्यों और शहरों में उपलब्ध है।
इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य नए ग्रेजुएट उम्मीदवारों को फाइनेंशियल सर्विस से संबंधित काम का अनुभव देना है। अप्रेंटिस ट्रेनिंग में अभ्यर्थियों को ऑफिस कार्य, ग्राहक सेवा, डॉक्यूमेंट प्रक्रिया और अन्य वित्तीय सेवाओं से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।
उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह नियमित स्थायी नौकरी की भर्ती नहीं है। यह एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद स्थायी नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं दिया गया है।
अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पदों का राज्यवार विवरण और अपनी पसंद के ट्रेनिंग स्थान की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
 LIC HFL Apprentice Eligibility 2026: शैक्षणिक योग्यता
LIC HFL Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन पूरा होना जरूरी है।
बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और अन्य मान्य स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार संबंधित नियम पूरे करने पर आवेदन कर सकते है।
उम्मीदवार की ग्रेजुएशन डिग्री 1 अक्टूबर 2026 तक पूरी होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थियों को भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई डिग्री प्राप्त करने की तारीख से संबंधित शर्त भी जांचना चाहिए।
जिन उम्मीदवार का ग्रेजुएशन रिजल्ट अभी नहीं आया है या जिनकी डिग्री निर्धारित तारीख तक पूरी नहीं हुई, उन्हें आवेदन से पहले अपनी पात्रता चेक करना चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास पहले से किसी अन्य संस्था का चालू, समाप्त या पूरा हो चुका अप्रेंटिसशिप कॉन्ट्रैक्ट नहीं होना चाहिए, जैसा की भर्ती की पात्रता नियम में बताया गया है।
LIC HFL Apprentice Age Limit 2026: आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित किया गया है।
आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
- न्यूनतम आयु सीमा – 20 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा – 25 वर्ष
- आयु गणना की तारीख – 1 अक्टूबर 2026
उम्मीदवार को अपनी जन्म तारीख के अनुसार आयु की जांच करना चाहिए। किसी भी प्रकार की आयु छूट या श्रेणी से संबंधित नियम के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है।
LIC HFL Apprentice Application Fee 2026: आवेदन शुल्क
LIC HFL Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क देना होगा।
आवेदन शुल्क का विवरण इस प्रकार है।
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवार – ₹800
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी महिला एवं ट्रांसजेंडर उम्मीदवार – ₹600
- एससी, एसटी उम्मीदवार – ₹200
- दिव्यांग उम्मीदवार – ₹200
उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। फीस का भुगतान करने से पहले अपनी कैटेगरी सही तरीके से चुनें।
आवेदन शुल्क जमा करने के बाद उसे वापस नहीं दिया जाएगा। इसलिए फॉर्म भरते समय सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लेना चाहिए।
 LIC HFL Apprentice Salary 2026: कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
इस अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम में चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
निर्धारित बड़े शहरों में ट्रेनिंग करने वाले उम्मीदवारों को ₹16,650 प्रति माह और अन्य शहरों में ट्रेनिंग करने वाले उम्मीदवारों को ₹14,150 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा।
यह राशि ट्रेनिंग स्थान के आधार पर निर्धारित होगा।
अप्रेंटिसशिप की अवधि कुल 12 महीने होगी। इस समय उम्मीदवार को हाउसिंग फाइनेंस से संबंधित विभिन्न कार्य सीखने का अवसर मिलेगा।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह स्टाइपेंड है, नियमित कर्मचारी का वेतन नहीं। चयन होने पर उम्मीदवार को ट्रेनिंग के नियम और शर्तों का पालन करना होगा।
 LIC HFL Apprentice Selection Process 2026: चयन कैसे होगा?
एलआईसी एचएफएल अप्रेंटिस भर्ती में उम्मीदवार का चयन निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
सबसे पहले योग्य उम्मीदवार को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में भाग लेना होगा। इसके बाद परीक्षा में प्रदर्शन के अनुसार उम्मीदवार को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार है।
पहला चरण – ऑनलाइन परीक्षा
उम्मीदवार को 100 प्रश्नों की ऑनलाइन परीक्षा देना होगा। परीक्षा के लिए कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
दूसरा चरण – डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऑनलाइन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज की जांच कराना होगा।
तीसरा चरण – पर्सनल इंटरव्यू
दस्तावेज जांच के साथ उम्मीदवारों का व्यक्तिगत इंटरव्यू भी आयोजित किया जाएगा।
इसमें उम्मीदवार के सामान्य ज्ञान, कम्युनिकेशन स्किल, पढ़ाई और वित्तीय क्षेत्र की जानकारी से संबंधित सवाल पूछे जा सकते हैं।
 LIC HFL Apprentice Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न
LIC HFL Apprentice Exam 2026 में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और उम्मीदवार को 60 मिनट का समय मिलेगा।
परीक्षा में चार मुख्य विषय शामिल है।

 
विषय  प्रश्न  अंक  
General/Financial Awareness 25  25 
General English 25  25 
Reasoning Ability and Computer Aptitude 25  25 
Quantitative Aptitude 25  25 
कुल  100 100

उम्मीदवार को सभी विषय की तैयारी बराबर ध्यान के साथ करना चाहिए। केवल एक विषय की पढ़ाई करने से परीक्षा में अच्छे अंक लाना मुश्किल हो सकता है।
विशेष रूप से गणित और रीजनिंग में कम समय में प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है।
Toppersexam.com पर उम्मीदवार LIC HFL Apprentice Online Mock Test और Subject Wise MCQ की सहायता से अपने प्रश्न हल करने की गति बढ़ाने का अभ्यास कर सकते हैं।
 LIC HFL Apprentice Syllabus 2026: परीक्षा में क्या पढ़ना चाहिए?
परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार को चारों विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक समझना चाहिए।
 1. General and Financial Awareness
इस विषय में उम्मीदवार को सामान्य ज्ञान और वित्तीय क्षेत्र से संबंधित प्रश्न की तैयारी करना चाहिए।
महत्वपूर्ण टॉपिक में भारतीय अर्थव्यवस्था, बैंकिंग की जानकारी, आरबीआई, मौद्रिक नीति, वित्तीय संस्थान, सामान्य विज्ञान, करेंट अफेयर्स और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाएं शामिल हो सकती है।
इसके अलावा हाउसिंग फाइनेंस, बैंकिंग सेवाएं, डिजिटल पेमेंट और वित्तीय जागरूकता से संबंधित विषयों की तैयारी उपयोगी है।
 2. General English
इस विषय में अंग्रेजी भाषा की सामान्य समझ को जांचा जाता है।
उम्मीदवार को Grammar, Vocabulary, Reading Comprehension, Sentence Improvement, Error Detection, Fill in the Blanks और Synonyms-Antonyms की प्रैक्टिस करना चाहिए।
रोजाना अंग्रेजी के 20 से 30 प्रश्न हल करने से भाषा विषय में सुधार आ सकता है।
 3. Reasoning Ability and Computer Aptitude
इस सेक्शन में तार्किक क्षमता और कंप्यूटर से संबंधित सवाल शामिल हो सकते है।
Reasoning के लिए Coding-Decoding, Number Series, Blood Relation, Direction Test, Syllogism, Puzzle और Seating Arrangement का अभ्यास उपयोगी रहेगा।
Computer Aptitude में कंप्यूटर के मूल सिद्धांत, इनपुट आउटपुट डिवाइस, MS Office, इंटरनेट, ईमेल, कंप्यूटर नेटवर्क और साइबर सुरक्षा की सामान्य जानकारी पढ़ सकते हैं।
 4. Quantitative Aptitude
गणित विषय में उम्मीदवार को अपनी गणना की गति और सही उत्तर देने की क्षमता बढ़ाना चाहिए।
इसमें Percentage, Profit and Loss, Ratio and Proportion, Average, Simple Interest, Compound Interest, Time and Work, Time and Distance, Number System और Data Interpretation की प्रैक्टिस उपयोगी होगी।
उम्मीदवार इन विषयों का अभ्यास Toppersexam.com के LIC HFL Apprentice MCQ Questions और Practice Set की मदद से कर सकते हैं।
 LIC HFL Apprentice Apply Online 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया पूरा करना होगा।
सबसे पहले उम्मीदवार नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम यानी NATS पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद आवेदन से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी करना है।
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक NATS वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।
Step 2: Student Registration या Login के माध्यम से अपनी प्रोफाइल तैयार करें।
Step 3: रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपना NATS Enrolment ID सुरक्षित रखें।
Step 4: पोर्टल पर LIC Housing Finance Limited की अप्रेंटिसशिप अवसर को खोजकर आवेदन करें।
Step 5: निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार BFSI Sector Skill Council से मिलने वाले आवेदन निर्देश को चेक करें।
Step 6: आवेदन लिंक पर जाकर अपना नाम, जन्म तारीख, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
Step 7: उपलब्ध विकल्प के अनुसार अपने पसंद का ट्रेनिंग स्थान चुनें।
Step 8: निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
Step 9: सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही देना जरूरी है क्योंकि भर्ती से संबंधित आगे की सूचना इसी माध्यम से भेजी जा सकती है।
 LIC HFL Apprentice Exam Date 2026: महत्वपूर्ण तारीख
इस भर्ती में उम्मीदवार को आवेदन करने और परीक्षा की तैयारी के लिए कम समय मिला है। इसलिए सभी महत्वपूर्ण तारीख को ध्यान में रखना जरूरी है।

 
कार्यक्रम तारीख
आवेदन शुरू 20 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 1 नवंबर 2026
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 1 नवंबर 2026
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा  7 नवंबर 2026
दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू 15 नवंबर 2026 
अप्रेंटिसशिप शुरू होने का संभावित समय नवंबर 2026 का चौथा सप्ताह

उम्मीदवार परीक्षा की तारीख में होने वाले किसी भी आधिकारिक बदलाव को LIC Housing Finance Limited की वेबसाइट से जरूर चेक करें।
 LIC HFL Apprentice Exam Preparation 2026: तैयारी कैसे करें?
अगर उम्मीदवार एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस अप्रेंटिस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है तो एक सही स्टडी प्लान बनाना जरूरी है।
सबसे पहले पूरे परीक्षा सिलेबस को समझें और उसके अनुसार अपनी पढ़ाई का समय निर्धारित करें।
प्रतिदिन General Awareness और Financial Awareness के महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करें। अंग्रेजी में ग्रामर और शब्दावली पर ध्यान देना चाहिए।
गणित में प्रतिशत, औसत, ब्याज और अनुपात जैसे टॉपिक से शुरुआत कर सकते है। रीजनिंग में सरल प्रश्न पहले हल करें और उसके बाद कठिन लेवल की प्रैक्टिस करें।
उम्मीदवार को प्रतिदिन कम से कम एक निर्धारित समय सीमा वाला Practice Test हल करने की कोशिश करना चाहिए।
टेस्ट पूरा होने के बाद गलत उत्तर को जरूर जांचें। इससे पता चलेगा की किस विषय में ज्यादा सुधार करने की जरूरत है।
 LIC HFL Apprentice Mock Test 2026 की तैयारी
LIC HFL Apprentice Recruitment 2026 में प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार को ऑनलाइन मॉक टेस्ट का अभ्यास करना चाहिए।
Mock Test से उम्मीदवार को वास्तविक परीक्षा जैसा अभ्यास करने में मदद मिल सकता है।
Toppersexam.com पर LIC HFL Apprentice परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित Mock Test, MCQ Questions, Question Bank और Practice Set का उपयोग कर सकते है।
मॉक टेस्ट हल करने से उम्मीदवार को पता चलता है कि 60 मिनट में 100 सवालों को किस प्रकार पूरा करना है।
उम्मीदवार को एक सवाल पर बहुत ज्यादा समय खर्च नहीं करना चाहिए। पहले ऐसे प्रश्न हल करें जिनका सही उत्तर उनको अच्छे से आता है।
फिर बचे हुए समय में अन्य प्रश्न पर ध्यान दें।
 LIC HFL Apprentice Practice Set 2026 क्यों जरूरी है?
परीक्षा में केवल किताब पढ़ लेना ही पर्याप्त नहीं होता है। उम्मीदवार को पढ़े हुए टॉपिक पर आधारित सवाल भी हल करना चाहिए।
इसलिए Practice Set का नियमित अभ्यास करना उपयोगी है।
Toppersexam.com से उम्मीदवार अपनी तैयारी के अनुसार LIC HFL Apprentice Practice Set और विषयवार प्रश्नों की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
Practice Set से उम्मीदवार की प्रश्न समझने की क्षमता, गणना की गति और टाइम मैनेजमेंट में सुधार हो सकता है।
विशेष रूप से परीक्षा के अंतिम दिनों में नए नए टॉपिक शुरू करने के बजाय पहले पढ़े गए टॉपिक की रिवीजन करना चाहिए।
जिन प्रश्नों का उत्तर बार बार गलत होता है उनको अलग लिखकर दोबारा पढ़ना उपयोगी रहेगा।
 LIC HFL Apprentice Question Bank 2026 से पढ़ाई
LIC HFL Apprentice परीक्षा में अलग अलग विषय से प्रश्न पूछा जाएगा। ऐसे में Question Bank की सहायता से उम्मीदवार एक ही विषय के अनेक प्रकार के सवाल हल कर सकते है।
General Awareness के लिए बैंकिंग और फाइनेंस से संबंधित प्रश्न, Reasoning के लिए लॉजिकल प्रश्न और Quantitative Aptitude के लिए गणित के सवाल का अभ्यास जरूरी है।
Toppersexam.com पर उपलब्ध संबंधित तैयारी सामग्री के माध्यम से विद्यार्थी अपने पढ़ाई को ज्यादा व्यवस्थित बना सकते है।
उम्मीदवार को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि केवल उत्तर याद करने के बजाय प्रश्न हल करने की विधि समझना जरूरी है।
 LIC HFL Apprentice Exam 2026 के लिए अंतिम दिनों की तैयारी
इस परीक्षा में उम्मीदवार को 100 प्रश्न हल करने के लिए केवल 60 मिनट का समय मिलेगा। इसलिए परीक्षा की तैयारी में स्पीड और एक्यूरेसी दोनों महत्वपूर्ण है।
परीक्षा से पहले उम्मीदवार अपना सिलेबस दोबारा चेक करें।
जो टॉपिक कमजोर है उनको ज्यादा समय दें। गणित के जरूरी फार्मूले लिखकर रिवीजन करें। सामान्य जागरूकता में महत्वपूर्ण बैंकिंग शब्द और हाल की घटनाओं को पढ़ें।
ऑनलाइन परीक्षा देने से पहले उम्मीदवार को परीक्षा के निर्देश, पहचान पत्र, एडमिट कार्ड और रिपोर्टिंग समय की जानकारी रखना चाहिए।
LIC HFL Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले विद्यार्थी Toppersexam.com की सहायता से विषयवार MCQ, Mock Test और Practice Set का अभ्यास कर अपने परीक्षा तैयारी को आगे बढ़ा सकते हैं।
 LIC HFL Apprentice Recruitment 2026 – 5 महत्वपूर्ण FAQs
Q1. LIC HFL Apprentice Recruitment 2026 में कुल कितने पद है?
Answer:
LIC Housing Finance Limited ने Apprentice के कुल 232 पदों के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार निर्धारित योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Q2. LIC HFL Apprentice 2026 की अंतिम आवेदन तारीख क्या है?
Answer:
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 1 नवंबर 2026 है। आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई थी। उम्मीदवार को अंतिम तारीख तक अपना फॉर्म और परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
Q3. LIC HFL Apprentice Recruitment 2026 के लिए योग्यता और आयु सीमा क्या है?
Answer:
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 1 अक्टूबर 2026 को 20 से 25 वर्ष है। अन्य पात्रता शर्त आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होगी।
Q4. LIC HFL Apprentice Exam 2026 का परीक्षा पैटर्न क्या है?
Answer:
ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 100 अंक की होगी। उम्मीदवार को 60 मिनट का समय मिलेगा। इसमें General/Financial Awareness, General English, Reasoning Ability and Computer Aptitude तथा Quantitative Aptitude विषय शामिल हैं।
Q5. LIC HFL Apprentice 2026 की तैयारी के लिए Mock Test, MCQ और Practice Set कहां मिलेगा?
Answer:
उम्मीदवार LIC HFL Apprentice परीक्षा की तैयारी के लिए Toppersexam.com पर संबंधित Mock Test, MCQ Questions, Question Bank और Practice Set देख सकते है। इनके अभ्यास से परीक्षा के महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी, प्रश्न हल करने की गति और समय प्रबंधन में मदद मिल सकता है।