Current Affairs 29th May 2020 : Daily GK Update in Hindi

1. ट्रेवल पोर्टल ईजमाई ट्रिप डॉट कॉम के मुताबिक, इंडिगो और किस एयरलाइन ने हवाई यात्रा टिकटों का रिफंड देना भी शुरू कर दिया हैं ?
क. किंगफिशर 
ख. एयर एशिया इंडिया 
ग. इंडियन एयरलाइंस 
घ. इनमें से कोई नही 
उत्तर ख. एयर एशिया इंडिया
2. लॉकडाउन के दौरान हरियाणा से अपने पिता को साइकिल पर बिठाकर दरभंगा लाने पर बेटी ज्योति को किस सम्मान से सम्मानित किया गया हैं ?
क. मैथिल-वीरांगना 
ख. मैथिल-बेटी 
ग. आदर्श-वीरांगना 
घ. मैथिल-ज्योति
उत्तर क. मैथिल-वीरांगना 
3. हाल ही में किसने नेशनल पेंशन सिस्टम में खाता खोलने आधार बेस्ड पेपरलेस केवाईसी को मंजूरी दे दी हैं ?
क. पीएफआरडीए 
ख. निति आयोग
ग. योजना आयोग
घ. रक्षा मंत्रालय 
उत्तर क. पीएफआरडीए 
4. इनमें से किसने नई गाइड लाइन जारी करते हुए चक्रवाती तूफान अम्फान में नुकसान होने वाले पॉलिसीधारकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं ?
क. एलआईसी 
ख. इरडा 
ग. केंद्र सरकार 
घ. निति आयोग
उत्तर ख. इरडा 
5. केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान किस योजना के तहत लगभग 19,100 करोड़ रूपये की राशि बांटी हैं ?
क. पीएम किसान सम्मान निधि योजना 
ख. पीएम जीवन बीमा योजना 
ग. पीएम आयुष्मान भारत योजना 
घ. पीएम जिज्ञासा योजना 
उत्तर क. पीएम किसान सम्मान निधि योजना 
6. हाल ही में किस वर्ष जन्में मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल का निधन हो गया हैं ?
क. 1993 
ख. 1982
ग. 1973 
घ. 1963 
उत्तर क. 1993
7. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व में फैले कोरोना वायरस से निपटने के लिए ............... नाम के फाउंडेशन का गठन किया हैं ?
क. डब्ल्यूएचओ कोरोना फाउंडेशन 
ख. डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन 
ग. डब्ल्यूएचओ मिनी फाउंडेशन 
घ. फाउंडेशन ऑफ कोरोना 
उत्तर ख. डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन 
8. 29 मई को विश्वभर में कौनसा दिवस मनाया जाता हैं ?
क. विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस
ख. विश्व निरोग दिवस 
ग. विश्व स्वास्थ्य दिवस
घ. विश्व दवा दिवस 
उत्तर क. विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस
9. निम्न में से कौन सा देश समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देकर लैटिन अमेरिका के 6 दे
श में शामिल हो गया हैं ?
क. कोस्टा रिका 
ख. ब्राजील 
ग. क्यूबा 
घ. कनाडा 
उत्तर क. कोस्टा रिका
10. भारत और किस देश के बीच हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में माध्यम से कोविड-19 के निदान के लिए संयुक्त अनुसंधान और विकास पर चर्चा हुई हैं ?
क. चीन 
ख. अमेरिका 
ग. इजराइल 
घ. इराक
उत्तर ग. इजराइल