Current Affairs 2nd April 2021 : Daily GK Update in Hindi
1. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने किस अभिनेता को दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2019 से सम्मानित करने की घोषणा की हैं ?
क. अक्षय कुमार
ख. दिलीप कुमार
ग. रजनीकांत
घ. कादर खान
उत्तर ग. रजनीकांत
2. गूगल के इन-हाउस इनक्यूबेटर ’एरिया 120‘ ने हाल ही में डॉक्युमेंट्स को स्कैन करने के लिए कौन सा एप्प लांच किया हैं ?
क. गूगल स्टैक
ख. गूगल टैक
ग. गूगल ड्राइव
घ. गूगल मेल
उत्तर क. गूगल स्टैक
3. अमेरिका के मशहूर वॉटरगेट स्कैंडल के मास्टरमाइंड जी गॉर्डन लिड्डी का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया हैं ?
क. 60 वर्ष
ख. 70 वर्ष
ग. 80 वर्ष
घ. 90 वर्ष
उत्तर घ. 90 वर्ष
4. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के द्वारा महिला-पुरूष समानता को लेकर जारी रिपोर्ट में भारत कौन से स्थान पर रहा हैं ?
क. 50वें स्थान
ख. 82वें स्थान
ग. 122वें स्थान
घ. 140वें स्थान
उत्तर घ. 140वें स्थान
5. मनसुख मंडाविया ने हाल ही में किस शहर के हजीरा बंदरगाह से दीव के लिए क्रूज सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया हैं ?
क. पुणे
ख. चेन्नई
ग. दिल्ली
घ. सूरत
उत्तर घ. सूरत
6. पश्चिमी घाट के अखिल भारतीय अनुसंधान दल ने हाल ही में किस जीव की नई प्रजातियां की खोज की हैं ?
क. बिच्छू
ख. तितली
ग. चिड़िया
घ. कबूतर
उत्तर ख. तितली
7. 2 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता हैं ?
क. अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस
ख. विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस
ग. दोनों
घ. इनमें से कोई नहीं
उत्तर ग. दोनों
8. निम्न में से किस राज्य सरकार ने महेंद्रगिरी को राज्य के दूसरे बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में प्रस्तावित किया हैं ?
क. केरल सरकार
ख. पंजाब सरकार
ग. गुजरात सरकार
घ. ओडिशा सरकार
उत्तर घ. ओडिशा सरकार
9. विश्व ऑटिज्म दिवस किस दिन मनाया जाता हैं ?
क. 1 अप्रैल
ख. 2 अप्रैल
ग. 30 मार्च
घ. 31 मार्च
उत्तर ख. 2 अप्रैल
10. इनमें से कौन सा रसायन मनुष्य की लार में विघमान होता हैं ?
क. सल्फर
ख. मैगनेसियम
ग. ओपीओरफिन
घ. ऑक्सीजन
उत्तर ग. ओपीओरफिन