भारत का भूगोल - मौलिक भूगोल
1. यदि गुहार मोती पश्चिम में है, किबिथु पूर्व में है, सियाचिन ग्लेशियर उत्तर में है, तो दक्षिण में क्या है ?
उत्तर : इंदिरा पॉइंट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
2. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर : 3,287,263 वर्ग किमी
3. क्षेत्रफल (वर्ग किमी में) की दृष्टि से भारत दुनिया का...................... सबसे बड़ा देश है ।
उत्तर : 7 वाँ
4. भारत के नौकागम्य अंतर्देशीय जलमार्गों की कुल लंबाई लगभग कितनी है ?
उत्तर : 14,500 किमी
5. वर्तमान में भारत में कितने पारिस्थितिक तप्तस्थल (हॉटस्पॉट) मौजूद हैं ?
उत्तर : 4
6. ............................में सूर्य की किरणें कभी उर्ध्वाधर (vertically) नहीं पड़ती ?
उत्तर : श्रीनगर
7. किसी देश का मानक समय, ग्रीनविच माध्य समय से कितने घंटे के गुणक के अंतराल पर होता है ?
उत्तर : आधा घंटा
8. भारत का क्षेत्रफलए पाकिस्तान से लगभग....................गुना बड़ा है ।
उत्तर : 4
9. कश्मीर से कन्याकुमारी तक, भारत का उत्तर दक्षिण विस्तार (किमी) में लगभग कितना है ?
उत्तर : 3200
10. तीन तरफ से समुद्र से घिरे भूभाग को............................कहा जाता है ।
उत्तर : प्रायद्वीप
11. भारत की भौतिक विशेषताओं की दृष्टि से 'कयाल' क्या है ?
उत्तर : अनूपझील
12. भारत का राष्ट्रीय फल कौन सा है ?
उत्तर : मैगिफेरा इंडिका (आम)
13. भारतीय मानक समय की गणना......................के घंटाघर से की जाती है।
उत्तर : मिर्जापुर
14. कर्क रेखा 23°30'N) भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?
उत्तर : 8
15. भारत के समुद्री तट रेखा की लंबाई लगभग कितनी है ?
उत्तर : 7500 किमी