सामान्य विज्ञान (भौतिकी) भौतिकी (इकाइयाँ और मापन)
1. ध्वनि या 'शोर' की तीव्रता को मापने की SI इकाई क्या है ?
उत्तर : डेसिबल (dB)
2. लेंस क्षमता का SI मात्रक क्या है ?
उत्तर : डायोप्टर
3. चुंबकीय क्षेत्र के माप की इकाई क्या है ?
उत्तर : टेस्ला
4. _______ आयाम (Dimension) ऊर्जा के समान है।
उत्तर : आघूर्ण बल (torque)
5. पारसेक किसकी इकाई माप है ?
उत्तर : खगोलीय दूरी
6. ज्योति तीव्रता के मापने की SI इकाई क्या है ?
उत्तर : कैन्डेला
7. विद्युत आवेश की SI इकाई क्या है ?
उत्तर : कूलॉम
8. "परमाणु त्रिज्या" को व्यक्त करने के लिए सबसे उपयुक्त इकाई कौन सी है ?
उत्तर : फर्मी
9. 1 वाट 1______के बराबर है।
उत्तर : जूल सेंकंड (j/s)
10. प्लांक नियतांक (planck's Constant) का इकाई क्या है ?
उत्तर : जूल सेकंड (JS)
11. संवेग (Momentun) की SI इकाई क्या है ?
उत्तर : किग्रा मी/सेंकंड
12. औसत वेग के लिए SI इकाई ______ है।
उत्तर : मी/ सेकंड
13. SI (इकाइयों की अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली) के अनुसार लंबाई की इकाई _____ है।
उत्तर : मीटर
14. G, सार्वत्रिक गुरुत्वीय स्थिरांक की SI इकाई _____ है।
उत्तर : न्यूटन मीटर2/ किग्रा2 (Nm2 kg2)
15. विद्युत प्रतिरोध के लिए SI इकाई क्या है ?
उत्तर : ओम
16. हर्ट्ज़ किसकी SI इकाई है ?
उत्तर : आवृत्ति
17. अन्योन्य प्रेरण (mutual inductance) की SI इकाई क्या है ?
उत्तर : हेनरी
18. ______ एक मौलिक SI इकाई नहीं है।
उत्तर : टेस्ला
19, विद्युत धारा का SI मात्रक क्या है ?
उत्तर : एम्पियर