जीव विज्ञान, प्राणी जगत और विकास
1. सबसे बड़ा, लम्बा और उड़ने में असमर्थ जीवित पक्षी कौन सा है ?
उत्तर : शुतुरमुर्ग
2. सबसे बड़ा एक कोशिकीय जीव_____है।
उत्तर : कौलेर्पा टैक्सीफोलिया (शैवाल)
3. यीस्ट और मशरूम किस प्रकार के जीव के उदाहरण हैं ?
उत्तर : कवक (Fungi)
4. द्विलिंगी जीव का उदाहरण______है जिसमें पर-निषेचन (cross fertilisation) होता है।
उत्तर : हाइड्रा
5. पाँच जगत वर्गीकरण किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था ?
उत्तर : राबर्ट एच. व्हिटेकर
6. “स्पॉन्ज” क्या है ?
उत्तर : एक जीव
7. कॉकरोच, टिड्डी, तितली, बिच्छू और झींगे किस संघ के अंतर्गत आते हैं ?
उत्तर : आर्थ्रोपोडा
8. जैव मण्डल से प्राप्त होने वाले जीवित संसाधनों को क्या कहते हैं ?
उत्तर : जैव संसाधन
9. “डार्विन फिंच” किस समूह से सम्बन्धित है ?
उत्तर : पक्षी
10. एक समान गुणों जैसे पृष्ठरज्जु (notochord) तथा पृष्ठीय खोखला तंत्रिका तंत्र के आधार पर प्राणियों जैसे मछली, उभयचर, सरीसृप, पक्षी और स्तनधारी को किस संघ में रखा गया है ?
उत्तर : संघ कॉर्डेटा
11. खुला परिसंचरण तंत्र (circulatory system) किस जीव में पाया जाता है ?
उत्तर : कॉकरोच और सिल्वरफिश
12. एडम्सिया (समुद्री ऐनीमोन), पेनाटुला (समुद्री पेन), औरेलिया (मेडुसा) और एडम्सिया (पॉलिप) किस समुदाय के अंतर्गत आते हैं ?
उत्तर : सीलेन्ट्रेटा (Coelenterata)
13. किसकी उपस्थिति के कारण एक चींटी अपने चारों तरफ देख पाती है ?
उत्तर : संयुक्त नेत्र
14. वे जीव जो जीवधारीयों के अवशेषों तथा अपशिष्ट पदार्थों को तोड़ने का काम करते है______कहलाते है।
उत्तर : अपघटक (Decomposers)
15. क्लाइटेलम किसमे पाया जाता है ?
उत्तर : केंचुआ