अर्थशास्त्र (अर्थव्यवस्था की मूल बातें)
1. "मिश्रित अर्थव्यवस्था" शब्द ______ दर्शाता है।
उत्तर : निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों के अस्तित्व को
2. अर्थशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है ?
उत्तर : एडम स्मिथ
3. कृषि, दुग्ध, मत्स्य पालन आदि आर्थिक विकास के किस क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं ?
उत्तर : प्राथमिक क्षेत्र
4. आर्थिक गतिविधियों को प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक इन तीन क्षेत्रों में किस आधार पर विभाजित किया गया है ?
उत्तर : आर्थिक गतिविधि की प्रकृति के आधार पर
5. _______ भारतीय अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
उत्तर : दुग्ध उद्योग
6. _____ के अनुसार 'बुरा पैसा अच्छे पैसे को चलन से बाहर कर देता है।
उत्तर : ग्रेशम के नियम
7. व्यष्टि अर्थशास्त्र (माइक्रो इकोनॉमिक्स) को ______ भी कहा जाता है।
उत्तर : मूल्य सिद्धांत
8. अर्थव्यवस्था में ब्याज दर कब बढ़ती है ?
उत्तर : पूंजी पर वापसी घटने पर
9. आर्थिक समस्या मुख्यतः किस कारण उत्पन्न होती है ?
उत्तर : संसाधनों की कमी के कारण
10. तृतीयक क्षेत्रक का दूसरा नाम क्या है ?
उत्तर : सेवा क्षेत्र
11. अर्थव्यवस्था में 'टेक-ऑफ़ स्टेज' से तात्पर्य है ?
उत्तर : स्थिर वृद्धि के प्रारम्भ से
12. ______ एक तृतीयक गतिविधि है।
उत्तर : परिवहन / व्यापार
13. ______ में छोटी और बिखरी हुई इकाईयाँ होती हैं जो बड़े पैमाने पर सरकार के नियंत्रण से बाहर होती हैं।
उत्तर : असंगठित क्षेत्र
14. प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करके माल का उत्पादन करना किस क्षेत्र से सम्बंधित है ?
उत्तर : प्राथमिक क्षेत्र
15. राष्ट्रीय सन्दर्भ में ______ एक व्यष्टि दृष्टिकोण दर्शाता है।
उत्तर : बीएसएनएल द्वारा मोबाइल फोन की बिक्री का अध्ययन