राजव्यवस्था (संविधान का परिचय)

1. भारत में शासन का क्षेत्रीय विभाजन किस अधिनियम के अंतर्गत किया गया था ?
उत्तर : भारत सरकार अधिनियमए 1858
2. द्वैध शासन
(Dyarchy) ब्रिटिश भारत के प्रांतों के लिए भारत सरकार अधिनियम ____द्वारा पेश किया गया था। 
उत्तर : 1919
3. केंद्र में द्वैध शासन
(Dyarchy) व्यवस्था किस अधिनियम द्वारा लागू की गई थी ?
उत्तर : भारत सरकार अधिनियमए 1935
4. भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान किस अधिनियम ने प्रांतीय स्वायत्तता
(Provincial Autonomy) की शुरुआत की ?
उत्तर : भारत सरकार अधिनियमए 1935 
5. किसने भारत सरकार अधिनियमए 1935 को गुलामी के एक नए बंधन पत्र
(a new charter of bondage) के रूप में वर्णित किया था ?
उत्तर : पं. जवाहर लाल नेहरू 
6. समूचे ब्रिटिश भारत के प्रांतीय विधानमंडलों और मंत्रालयों के चुनाव किस वर्ष हुए थे ?
उत्तर : 1937 
7. भारत के संविधान सभा की स्थापना वर्ष _____ में की गयी थी। 
उत्तर : 1946
8. संविधान निर्माण के लिए चुनी गई संविधान सभा ने अपनी पहली बैठक कब आयोजित की थी ?
उत्तर : 9 दिसंबर 1946
9.  संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब अपनाया था ?
उत्तर : 26 नवंबर 1949 
10. भारत में _____ भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
उत्तर : 26 नवंबर
11. संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव
(Objective Resolution) को किसके द्वारा पेश किया गया था ?
उत्तर : जवाहर लाल नेहरू
12. किस अधिनियम ने मुसलमानों के लिए अलग निर्वाचक मंडल (सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व) की शुरुआत की ?
उत्तर : 1909 का अधिनियम 
13. भारत सरकार अधिनियमए 1919 द्वारा ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में सर्वप्रथम द्विसदनीय विधायिका
(bicameral legislature) की परिकल्पना की गईए जिसमे राज्य परिषद का कार्यकाल _____ वर्ष निर्धारित किया गया।
उत्तर : 5
14. भारतीय संविधान में आपातकालीन प्रावधानों को ______ से लिया गया है।
उत्तर : भारत सरकार अधिनियमए 1935
15. भारतीय संविधान के निर्माण में किस अधिनियम ने सबसे गहरा प्रभाव डाला ?
उत्तर : भारत सरकार अधिनियमए 1935