प्राचीन इतिहास (संगम काल)

1. संगम युग का संबंध किसके इतिहास से है ? 
उत्तर : तमिलनाडु
2. संगम युग के दौरान रोमन व्यापार का केंद्र कहाँ था ?
उत्तर : मुसिरी
3. प्राचीन चोल साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर : उरैयूर
4. किस राजवंश ने श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों पर विजय प्राप्त की ? 
उत्तर : चोल
5. चोल काल में बना बृहदेश्वर मंदिर कहाँ स्थित है ?
उत्तर : तंजावुर // तंजौर
6. चोल शिलालेख जैन संस्थानों को दान की गई भूमि को____के रूप में वर्णित करते हैं।
उत्तर : पल्लीच्छंदम 
7. बृहदेश्वर मंदिर किसने बनवाया था ?
उत्तर : राजाराज चोल 
8. गंगा को उत्तर से दक्षिण लाने वाला चोल राजा कौन था ?
उत्तर :  राजेंद्र चोल
9. किस चोल राजाओं ने सबसे पहले सीलोन (सिंघल) पर विजय प्राप्त की ?
उत्तर : राजाराज-प्रथम
10. पुहार शहर की स्थापना किस चोल राजा ने की थी ?
उत्तर : करिकाल
11. किसमे द्वितीय पांडय साम्राज्य के भूमि माप का उल्लेख किया गया था ?
उत्तर : थलवईपुरम तबि की थाली
12. शाही चोलों के तहत राजस्व प्रशासन के संबंध में 'शलभोग' शब्द का अर्थ क्या था ?
उत्तर : स्कूल के भरण-पोषण के लिए दान की गई जमीन
13. चोल शिलालेखों में वर्णित भूमि की श्रेणियों के अनुसार किसको ब्राह्मणों को दी गई भूमि के रूप में जाना जाता था ?
उत्तर : ब्रह्मदेयः
14. देवी निशुंभसुदिनी का मंदिर_____द्वारा बनाया गया था। 
उत्तर : चोल
15. चोल शिलालेखों में वर्णित भूमि की श्रेणियों के अनुसार किसको मंदिरों को भेंट की गई भूमि के रूप में जाना जाता था ?
उत्तर : देवदान
16. चोल राज्य को किस राष्ट्रकूट के शासकों के हमले का सामना करना पड़ा था ?
उत्तर : कृष्ण तृतीय
17. तंजौर में बृहदेश्वर मंदिर किस धार्मिक संप्रदाय से संबंधित है ?
उत्तर : नयनार
18. संगम राज्य चेर से किस शासक का संबंध नहीं था ?
उत्तर : नेडॉन
19. राजेंद्र प्रथम किसका पुत्र था ?
उत्तर : राजाराज प्रथम
20. किस चोल शासक को लोकप्रिय रूप से 'गंगा का विजेता' ('गंगईकोंडाचोल') कहा जाता था ?
उत्तर : राजेंद्र चोल प्रथम
21. श्रीलंका पर विजय प्राप्त करने वाला चोल वंश का पहला राजा कौन था ?
उत्तर : राजेंद्र प्रथम
22. चोल शिलालेखों में वर्णित भूमि की श्रेणियों के अनुसार किसको विद्यालयों के रखरखाव के लिए भूमि के रूप में जाना जाता था ?
उत्तर : शलभोग
23. चोल साम्राज्य ने ज्यादातर भारत के किस क्षेत्र पर शासन किया था ?
उत्तर : दक्षिण
24. चोल शिलालेखों में वर्णित भूमि की श्रेणियों के अनुसार किसको गैर-ब्राह्मण किसान स्वामियों की भूमि के रूप में जाना जाता था ?
उत्तर : वेल्लनवगई
25.. “संगम साहित्य" प्राचीन और मध्यकालीन भारत के किस भाग से संबंधित है ?
उत्तर : दक्षिण भारत