राजव्यवस्था (मुख्य 100)
 

1. भारतीय संविधान ने किस देश से राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों का विचार लिया हैं ?
उत्तर : आयरलैंड 
2. डॉण् अम्बेडकर के अनुसार कौन सा मौलिक अधिकार संविधान के '
दिल और आत्मा' के समान है ?
उत्तर : संवैधानिक उपचार का अधिकार (अनुच्छेद 32)
3. संसद में अंतिम निर्णय कौन लेता है कि कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं ?
उत्तर : अध्यक्ष
4. भारत के संविधान के अनुसार, भारत में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ______ की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं। 
उत्तर : वर्ष :- 65 
5. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अस्पृश्यता के उन्मूलन का उल्लेख है ?
उत्तर : अनुच्छेद 17
6. भारतीय संविधान के किस संशोधन द्वारा प्रस्तावना में दो शब्द श्समाजवादीश् और '
धर्मनिरपेक्ष' शब्द शामिल किए गए हैं ?
उत्तर : 42वें 
7. भारत सरकार अधिनियम, 1935 किस पर आधारित था ?
उत्तर : साइमन कमीशन 
8. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 12 से अनुच्छेद 35 मुख्य रूप से भारतीय संविधान के ______ में दिए गए मौलिक अधिकारों से संबंधित है। 
उत्तर : भाग III
9. किसे भारत सरकार के प्रथम / मुख्य विधि अधिकारी के रूप में भी जाना जाता है ?
 उत्तर : भारत के महान्यायवादी 
10. भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे ?
उत्तर : सुकुमार सेन
11. भारत में युद्ध या बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के आधार पर किस प्रकार के आपातकाल की घोषणा की जा सकती है ?
उत्तर : राष्ट्रीय आपातकाल (अनुच्छेद 352)
12. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्यों में संवैधानिक तंत्र की विफलता के आधार पर आपातकाल (राष्ट्रपति शासन) घोषित किया जा सकता है ?
उत्तर : अनुच्छेद 356 
13. संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब अपनाया था ?
उत्तर : 26 नवंबर 1949 
14. भारत के संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में सच्चिदानंद सिन्हा की जगह किसने ली थी ?

उत्तर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद
15. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था ?
उत्तर : 26 जनवरी 1950