सरकारी योजनाएं
1. दिसंबर 2016 में, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corpo ration of India) ने______नामक एक मोबाइल भुगतान ऐप विकसित किया।
उत्तर : भीम
2. भारत निर्वाचन आयोग ने हाल ही में नागरिकों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्यय के उल्लंघन की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाने के लिए एक मोबाइल ऐप प्रारम्भ किया है। ऐप का नाम______रखा गया है।
उत्तर : सीविजिल (cVigil)
3. अगस्त 2017 में, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 'MyFASTag' और '_______’ नाम से दो मोबाइल ऐप लॉन्च किए।
उत्तर : फास्टैग पार्टनर (FASTag Partner)
4. ग्रामीण घरेलू विद्युतीकरण को ट्रैक करने के लिए सरकार द्वारा लॉन्च किए गए ऐप का नाम क्या है?
उत्तर : गर्व-II (GARV-II)
5. जनवरी 2018 में, किस मंत्रालय ने यातायात प्रवाह की योजना बनाने में मदद करने के लिए 'SFOORTI' ऐप लॉन्च किया ?
उत्तर : रेल मंत्रालय
6. नवंबर 2017 में, किसने 'ग्राहक सड़क कोयला वितरण ऐप लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के ग्राहकों को लाभ पहुंचाना है?
उत्तर : पीयूष गोयल
7. बिजली आपूर्ति पर वास्तविक समय की जानकारी साझा करने के लिए केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा लॉन्च किए गए ऐप का नाम क्या है?
उत्तर : ऊर्जामित्र
8. 24 जनवरी 2018 को, महिला और बाल विकास मंत्रालय ने_____ के लिए एक प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) पोर्टल लॉन्च किया।
उत्तर : आंगनवाड़ी सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम
9. ______घरेलू कोयले के उपयोग में लचीलेपन की सुविधा के लिए एक वेब पोर्टल है।
उत्तर : कोयला मित्र
10. 5 सितंबर, 2017 को शिक्षकों के लिए भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा शुरू किए गए डिजिटल पोर्टल का नाम क्या है?
उत्तर : दीक्षा
11. भारतीय नागरिकों के दस्तावेजों ऑनलाइन सत्यापन और की पुष्टि के लिए शुरू की गई ई-सेवा का नाम क्या है?
उत्तर : ई सनद
12. अगस्त 2017 में, भारत सरकार ने कृषि उपज को बेचने हेतु एक मंच प्रदान करने के लिए 'e-RAKAM' नामक एक पोर्टल का शुभारम्भ किया है।‘M’ का अर्थ क्या है?
उत्तर : मंडी
13. जनवरी 2018 को, सरकारी योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए नई दिल्ली में 'नारी' पोर्टल किसने लॉन्च किया
उत्तर : मेनका गांधी
14. दिसंबर 2017 में, MSME मंत्रालय ने एक सार्वजनिक खरीद पोर्टल लॉन्च किया, उस पोर्टल का नाम क्या है?
उत्तर : MSME संबंध
15. बाल श्रम मुक्त समाज बनाने के लिए भारत में PENCIL पोर्टल सितंबर 2017 में राजनाथ सिंह द्वारा लॉन्च किया गया था, 'पेंसिल' में 'पी' का क्या अर्थ है?
उत्तर : प्लेटफॉर्म (Platform for Effective Enforcement for No Child Labour)