भूगोल
1. वायुमंडल की सबसे निचली परत जहां वायु घनत्व सबसे अधिक है, जो भूमध्य रेखा पर 16 किमी और ध्रुवीय क्षेत्र पर 8 किमी ऊंचाई तक स्थित है, जहां जलवायु और मौसम जैसी महत्वपूर्ण वायुमंडलीय प्रक्रिया होती है, उसे क्या कहा जाता है ?
Ans. क्षोभ मंडल (Troposphere)
2. भारत (कर्नाटक) में 830 फीट ऊंचा जलप्रपात, जो शरावती नदी द्वारा बनाया गया है, कौन सा जलप्रपात है ?
Ans. गरसोप्पा फॉल्स (जोग जलप्रपात)
3. हमारे सौरमंडल का सबसे चमकीला और सबसे गर्म ग्रह कौन सा है जिसे “भोर तथा सांझ का तारा” भी कहते हैं ?
Ans. शुक्र
4. उस जलसंधि का नाम बताइए जो भारत और उसके पड़ोसी श्रीलंका को अलग करता है।
Ans. पाक जलसंधि (Palk Strait)
5. सबसे बड़ा चिनाई बांध 'नागार्जुन सागर बांध' किस नदी पर बनाया गया है ?
Ans. कृष्णा
6. एक क्षेत्र में परस्पर क्रिया करने वाले जैविक घटक, पर्यावरण के निर्जीव घटकों (अजैविक) के साथ मिलकर एक ____ बनाते हैं।
Ans. पारिस्थितिकी तंत्र
7. भारत किस देश के साथ सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है ?
Ans. बांग्लादेश
8. भारत के किस राज्य में सबसे बड़ी / सबसे लंबी तटरेखा है ?
Ans. गुजरात
9. भारत की मुख्य भूमि ______ अक्षांश के बीच स्थित है।
Ans. 8°4' उत्तर और 37°6' उत्तर
9. पृथ्वी के वायुमंडल की किस परत में ओजोन परत पाई जाती है जो सूर्य से हानिकारक पराबैंगनी विकिरण को अवशोषित करती है ?
Ans. समताप मंडल
10. यदि गुहार मोती पश्चिम में है, किबिथु पूर्व में है, सियाचिन ग्लेशियर उत्तर में है, तो दक्षिण में क्या है ?
Ans. इंदिरा पॉइंट (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)
11. हिमालय पर्वतों की किस श्रेणी से संबंधित है ?
Ans. वलित पर्वत (Mountain)
12. भारत किस खनिज का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है ?
Ans. अभ्रक
13. स्थलमंडल, जलमंडल और वातावरण के बीच संपर्क का संकीर्ण क्षेत्र जहां प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन मौजूद हैं, _____ कहलाते हैं।
Ans. जीवमंडल
14. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा क्या है ?
Ans. 180° देशांतर
15. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?
Ans. नील
16. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी / सबसे बड़ी नदी कौन सी है ?
Ans. गोदावरी
17. कौन से राज्य म्यांमार के साथ सीमा साझा करते हैं ?
Ans. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम
18. ग्रेट डिवाइडिंग रेंज, "ग्रेट बैरियर रीफ" (दुनिया की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति), "ग्रेट विक्टोरियन डेजर्ट" किस महाद्वीप में स्थित हैं ?
Ans. ऑस्ट्रेलिया
19. कौन सा देशांतर भारतीय मानक समय (मानक मध्याह्न रेखा) निर्धारित करता है ?
Ans. 82.5° पूर्व
20. कर्क रेखा (23°30'N) भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ?
Ans. 8 (राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, और मिजोरम)