विश्व भूगो ब्रह्मांड और सौर मंडल
1. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर लगभग______मिनट में पहुंचता है।
उत्तर : 8 मिनट
2. _____ने सौरमंडल की खोज की।
उत्तर : कोपरनिकस
3. चंद्रग्रहण के दौरान, केंद्र में कौन होता है ?
उत्तर : पृथ्वी
4. सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले ग्रहों की संख्या_____है।
उत्तर : आठ
5. किन-किन ग्रहों के चारों ओर परिक्रमा करने वाले कोई उपग्रह नहीं हैं ?
उत्तर : बुध और शुक्र
6. किस वैज्ञानिक ने यह सिद्ध किया कि सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले प्रत्येक ग्रह का पथ दीर्घ वृत्ताकार होता है ?
उत्तर : केपलर
7. सूर्य से ग्रहों की दूरी के अनुसार, कौन सा क्रम सही है ?
उत्तर : बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून
8. किसी ग्रह की उसकी कक्षा में सूर्य से निकटतम दूरी को क्या कहते हैं?
उत्तर : उपसौर (Perihelion )
9. सिज़ीगी (Syzygy) क्या है ?
उत्तर : सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की स्थितियों का एक सीधी रेखा में होना
10. अहमदाबाद स्थित भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों के अनुसार, किस प्रकार का तूफान पृथ्वी की ओर बह सकता है और इसके वायुमंडल को अस्त-व्यस्त कर सकता है ?
उत्तर : सौर तूफान प्रकाश प्राप्त होता हैं।
11. _______आकार में पृथ्वी से छोटे ग्रह हैं।
उत्तर : बुध, शुक्र और मंगल
12. सूर्य ग्रहण कब लगता है ?
उत्तर : जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है
13. सूर्य की सबसे बाहरी परत______कहलाती है।
उत्तर : कोरोना (किरीट)
14. सूर्य की उत्पत्ति वर्तमान से लगभग कितने वर्ष पूर्व हुई थी ?
उत्तर : 4.6 बिलियन वर्ष
15. सूर्य के वर्णमंडल में गैसों के तूफान किस परिघटना के दौरान दिखाई देते हैं ?
उत्तर : सूर्यग्रहण
16. सूर्य के निकटतम ग्रह_____है।
उत्तर : बुध
17. सौरमंडल में ग्रहों के क्रम के अनुसार कौन सा ग्रह बुध और पृथ्वी के बीच में आता है ?
उत्तर : शुक्र
18. हमारे सौरमंडल का सबसे चमकीला और सबसे गर्म ग्रह कौन सा है जिसे "भोर तथा सांझ का तारा" भी कहते हैं ?
उत्तर : शुक्र
19. पूर्व से पश्चिम की ओर परिक्रमा करने वाला ग्रह______है।
उत्तर : शुक्र
20. लूसिफ़ेर,_______ग्रह का दूसरा नाम है।
उत्तर : शुक्र