चेर वांग
चेयरपर्सन , एचटीसी कॉर्पोरेशन
चेयरपर्सन , एचटीसी कॉर्पोरेशन
चेर वांग का जन्म 14 सितंबर 1958 को ताइवान की एक बिजनेस फैमिली में हुआ था । 15 वर्ष की उम्र में उन्हें उनकी बहन के साथ लॉस एंजिलिस भेज दिया गया। हांलाकि वह वहां ज्यादा दिन नहीं रही और उनकी बहन ने उनका एडमिशन ओकलैंड के द कॉलेज प्रिपरेटरी स्कूल में करवा दिया । अपना हाई स्कूल खत्म करने के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया से ग्रेजुएशन किया । उन्हें पयानो बजाने का शोक था लेकिन पढ़ाई के लिए उन्होंने अपने इस शोक को पीछे छोड़ दिया और इकोनॉमिक्स में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया ।
बहन की कंपनी में की पहली नौकरी
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया से ग्रेजुएशन करने के बाद चेर वांग ने फर्स्ट इंटरनेशनल कंप्यूटर्स के लिए काम किया । वांग की बहन इस कंपनी की सह - संस्थापक थीं । वर्ष 1987 में चेर वांग ने इस कंपनी को छोड़ दिया और मदरबोर्ड चिपसेट्स , सीपीयू एवं मेमरी बनाने वाली वीआईए टेक्नोलॉजीज शुरू की । वह इस कंपनी की सह - संस्थापक बनी । वह असल में हैंड हेल्ड कंप्यूटर्स बनाना चाहती थीं ।
अपने सपने को बनाया हकीकत
चेर वांग का सपना था कि वह ऐसी हैंड - हेल्ड डिवाइस बनाएं जिसे जेब या ब्रीफकेस में आसानी से रखा जा सके। उनके इसी सपने ने वर्ष 1997 में हकीकत का रूप लिया जब उन्होंने पार्टनर पीटर चौ के साथ मिलकर एचटीसी ( हाई टेक्नोलॉजी कंपनी ) की शुरूआत की । इस कंपनी ने नोटबुक कंप्यूटर्स बनाने से अपनी शुरूआत की । लेकिन बाद में दुनिया पहला टच और वायरलेस हैंड - हेल्ड डिवाइज बनाया ।
सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल
चेर वांग की असाधारण एंटरप्रेन्योरियल रिकल्स के लिए फोर्ब्स ने उन्हें वर्ष 2014 में दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में 54वां स्थान दिया । दपलब्धियों के बाद भी चेर वांग खुद तक सीमित रहने वाली शख्स हैं। उन्हें उनकी सादगी के लिए जाना जाता है। वह बजट एयरलाइन्स में टै्रवल करती और पर सिंपल ब्लैक सूट पहनती है।