ब्रिटिश काउंसिल स्कॉलरशिप फॉर वूमेन इन स्टेम - 2024

किनके लिए है : यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम ब्रिटिश काउंसिल और यूके के विश्वविद्यालयों ने साझेदारी में पेश किया है। इसके अंतर्गत यूके के चुने हुए विश्वविद्यालयों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग तथा गणित स्टेम में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स करने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
 
योग्यता : आवेदकों का स्टेम विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। आवेदकों को वित्तीय सामाजिक-आर्थिक जरूरत साबित करनी होगी। यूके में पीजी अध्ययन के लिए आवेदकों को अंग्रेजी भाषा में दक्षता अनिवार्य है।
 
क्या मिलेगा : चयनित महिला आवेदकों को फुल ट्यूशन फीस, लिविंग स्टाइपेंड एवं अन्य लाभ मिलेंगे।
 
आवेदन की अंतिम तारीख : 30 अप्रैल 2024