एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ईसीएस स्कॉलरशिप
किसके लिए है : एचडीएफसी बैंक द्वारा कक्षा 1 से लेकर स्नातकोत्तर के बीच पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स की आर्थिक मदद करने के उद्देश्य से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योग्यता : ऐसे भारतीय स्टूडेंट्स जो वर्तमान में कक्षा 1 से 12वीं के बीचए डिप्लोमाए स्नातक या स्नातकोत्तर (प्रोफेशनल और नॉनप्रोफेशनल पाठ्यक्रमों सहित) में से किसी भी पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हों, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट ने पिछली योग्यता परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। साथ ही कैंडिडेट के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
क्या मिलेगा : चयनित कैंडिडेट को 75,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अगस्त 2022
अधिक जानकारी के लिए देखें : www.b4s.in/dbi/CCSS1