एचडीएफसी बढ़ते कदम स्कॉलरशिप 2022-23
किसके लिए है : यह स्कॉलरशिप वंचित वर्ग के मेधावी स्टूडेंट्स को उनकी शिक्षा जारी रखने एवं उसे पूरा करने में मदद करने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है।
योग्यता : वर्तमान में कक्षा 11वीं से लेकर ग्रेजुएशन (सामान्य और पेशेवर) के बीच पढ़ाई कर रहे भारतीय स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा हायर सेकंडरी, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा/आईटीआई अथवा प्रोफेशनल कोर्स कर रहे दिव्यांग स्टूडेंट्स आवेदन के लिए पात्र हैं। मान्यता प्राप्त कोचिंग संस्थान से नीट, जेईई क्लैट और एनआईएफटी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट ने बोर्ड परीक्षा के अलावा अपनी पिछली कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक (कोचिंग कर रहे छात्रों के लिए 80 प्रतिशत अंक जरूरी) प्राप्त किए हों। कैंडिडेट के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से (दिव्यांग स्टूडेंट्स के लिए 8 लाख रुपए) अधिक नहीं होनी चाहिए।
क्या मिलेगा : एक लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता।
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 सितंबर 2022
अधिक जानकारी के लिए देखें : www.b4s.in/dbi/HTPF12