कीप इंडिया स्माइलिंग फाउंडेशन स्कॉलरशिप
 
कोलगेट - पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड  द्वारा होनहार छात्रों की शैक्षणिक प्रति की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। 4 साल तक प्रतिवर्ष 30,000 की स्कॉलरशिप विभिन्न पोस्ट - मैट्रिक और स्नातक स्तर पर अध्ययन करने वाले छात्रों को प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 है।
 
योग्यता- जिन छात्रों ने 2021 की बोर्ड परीक्षा में निम्नतर 75 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं या 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास की हो। उच्चतर माध्यमिक, 3 - वर्षीय स्तनाक, 5 - वर्षीय इंजीनियरिंग कोर्स अथवा डिपलोमा प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे हों, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। केडिंडेट की पारिवारिक आय 5 लाख रूपए प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।