ईशान उदय एजुकेशन स्कोलरशिप
ईशान उदय छात्रवृति - इस स्कोलरशिप योजना में हर साल 10 हजार स्कोलरशिप प्रदान की जाएंगी। यह पूर्वोत्तर राज्यों के बीच स्लॉट का वितरण व जनसंख्या जनगणना के आधार पर दी जाएगी।
योग्यता
पारिवारिक आय 4.5 लाख रु. से अधिक नहीं है वे छात्र अप्लाई कर सकते हें। छात्रों को स्टाइपेंड भी मिलेगा। सामान्य डिग्री कोर्स के लिए 5,400 रूपये व टेक्निकल, प्रोफेशनल, पैरामेडिकल या मेडिकल छात्र को 7,800 रुपए स्टाइपेंट के रूप में दिये जाएंगे। चयन के बाद छात्रवृति डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया
https://www.ugc.ac.in/ugc_schemes/ o https://scholarships.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। छात्र जिस भी संस्थान के लिए आवेदन करेंगे वहांँ दस्तावेजों के सत्यापन को प्राथमिकता दी जाएगी।