क्वाड स्कॉलरशिप 2022 

क्वाड स्कॉलरशिप 2022 किसके लिए है :
भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा रणनीतिक सुरक्षा वार्ता को लेकर क्वाड का गठन किया है। इसी के तहत एससीएचएमआईडीटी फ्यूचर्स अर्थात स्मिट फैमिली फाउंडेशन द्वारा यह स्कॉलरशिप शुरू की गई है। इसके लिए स्नातक या समकक्ष डिग्री होल्डर कैंडिडेट्स से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
स्कॉलरशिप का उद्देश्य :
इंजीनियरिंग, मैथेमैटिक्स, साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है। यह स्कॉलरशिप पहली बार प्रदान की जा रही है।
योग्यता :
ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के कम से कम 18 साल की आयु के नागरिक या कानूनी स्थायी निवासी इस स्कॉलरशिप लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट के पास अगस्त 2023 तक स्टेम (STEM) क्षेत्र में स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट का ओवरऑल एजुकेशनल रिकॉर्ड शानदार होना चाहिए।

Profit :  लगभग 39 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 जून 2022