आईआईएसटी में जेईई एडवांस्ड के अंकों से प्रवेशए आवेदन 5 से
कोटा | इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईआईएसटी) संचालित इंजीनियरिंग अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम बीटेक तथा डुअल डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर को शुरू होंगे। इसमें जेईई एडवांस्ड 2022 के विषयवार एवं एग्रीगेट अंकों के आधार पर प्रवेश मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 सितंबर है। संस्थान की ओर से 20 सितंबर को आईआईएसटी एडमिशन रैंक लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 22 सितंबर से सीट अलॉटमेंट का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस कोर्स में फीस स्ट्रक्चर में ट्यूशन फीस पारिवारिक आय पर निर्भर करती है। यदि जनरल ओबीसीए ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के विद्यार्थियों की पारिवारिक सालाना आय 5 लाख से अधिक है तो ट्यूशन फीस 62500 रहेगी।
12वीं बोर्ड में न्यूनतम 75% अंक अनिवार्य :- एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि तिरुअनंतपुरम एयरोस्पेस इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक तथा डुएल डिग्री पाठ्यक्रमों का संचालन करता है। संस्थान में बीटेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए 75 सीटेंए बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में भी 75 सीटें तथा डुएल डिग्री पाठ्यक्रम में 24 सीटें हैं। कुल 174 सीटें हैं। प्रवेश पात्रता जेईई एडवांस्ड 2022 के अंकों के आधार पर निर्धारित है। वर्ष 2022 के में जनरलए ईडब्ल्यूएसए ओबीसी.एनसीएल कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए 12वीं बोर्ड के 75% अंक अनिवार्य हैं। एससीए एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए 12वीं में न्यूनतम 65% अंक आवश्यक है।