📚 Exam by Category
▾
News & Careers

DRDO Paid Internship Program 2026-27: Defense Research Opportunities for Science and Engineering Students

On 30 May 2026 · Category Scholarships

<< Back
DRDO Paid Internship Program 2026-27: Defense Research Opportunities for Science and Engineering Students

1. इंटर्नशिप का परिचय और उद्देश्य

(i) घोषणा: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने वर्ष 2026-27 के लिए इस पेड इंटर्नशिप योजना की घोषणा की है।

(ii) लक्षित छात्र: यह मुख्य रूप से इंजीनियरिंग और विज्ञान के अंतिम वर्ष (Final Year) के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है।

(iii) मुख्य उद्देश्य: छात्रों को रक्षा तकनीक, एयरोनॉटिकल सिस्टम और आधुनिक सैन्य अनुसंधान से जुड़ने का अवसर प्रदान करना है।

(iv)मार्गदर्शन: चयनित उम्मीदवारों को अनुभवी वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके तकनीकी ज्ञान और शोध कौशल (Research Skills) में वृद्धि होगी।

2. इंटर्नशिप के लाभ और व्यावहारिक अनुभव

(i) अत्याधुनिक तकनीकों पर काम: युवाओं को आधुनिक एयरक्राफ्ट सिस्टम, यूएवी (UAV), गैस टर्बाइन इंजन, पैराशूट सिस्टम और एयरबोन सर्विलांस जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

(ii) करियर का मजबूत आधार: इससे भविष्य में रक्षा अनुसंधान तथा तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक मजबूत बेस तैयार होगा।

प्रमुख बिंदु:

(a) रक्षा तकनीक और आधुनिक सैन्य अनुसंधान से जुड़ने का मौका।
(b) इंटर्नशिप डीआरडीओ की प्रमुख लैब्स (Labs) में कराई जाएगी।
तकनीकी ज्ञान बढ़ाने और वास्तविक प्रोजेक्ट्स (Real Projects) पर काम करने का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा।

3. किन प्रयोगशालाओं (Labs) और विषयों में मिलेगा अवसर?

यह इंटर्नशिप डीआरडीओ के एयरोनॉटिकल सिस्टम क्लस्टर की प्रमुख लैब्स में आयोजित होगी, जिनमें शामिल हैं:

i) एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADE)
ii) एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADRDE)
iii) सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थनेस एंड सर्टिफिकेशन (CEMILAC)
iv) गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE)

उपलब्ध सीटें/विषय (Branches):

कंप्यूटर साइंस, एयरोस्पेस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, डाटा साइंस, केमिकल इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल जैसे विषयों के विद्यार्थियों के लिए सीटें उपलब्ध हैं।

4. पात्रता (Eligibility) और चयन प्रक्रिया

1. शैक्षणिक योग्यता: केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो अंतिम वर्ष (Final Year) के अंडर ग्रेजुएट (UG) या पोस्ट ग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रम में पढ़ रहे हों।

2. न्यूनतम अंक: अकादमिक रिकॉर्ड में न्यूनतम 6.5 CGPA होना अनिवार्य है।

3. अवधि (Duration): छात्रों को लगातार छह महीने (6 Months) तक इंटर्नशिप करनी होगी।

4. आवश्यक दस्तावेज (Documents): आवेदन के साथ कॉलेज से अनुमति पत्र (NOC/Permission Letter), मार्कशीट, आधार कार्ड और रिज्यूम (Resume) को PDF फॉर्मेट में भेजना अनिवार्य है।

5. कार्य की शर्तें: छात्रों को निर्धारित प्रोजेक्ट्स पर काम करना होगा और समय-समय पर अपनी प्रगति रिपोर्ट (Progress Report) प्रस्तुत करनी होगी।

5. स्टाइपेंड (Stipend) की राशि

(a) कुल स्टाइपेंड: चयनित इंटर्न्स को कुल ₹30,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
(b) भुगतान की किस्तें: यह राशि दो किस्तों में मिलेगी:

1. पहली किस्त: ₹15,000 की राशि तीन महीने पूरे होने पर मिलेगी।
2. दूसरी किस्त: ₹15,000 की राशि छह महीने (इंटर्नशिप पूर्ण होने पर) पूरी होने पर मिलेगी।

महत्वपूर्ण शर्त: यदि कोई छात्र इंटर्नशिप को बीच में ही छोड़ देता है, तो उसे सर्टिफिकेट (प्रमाणपत्र) नहीं दिया जाएगा।

6. आवेदन कैसे करें (How to Apply)

1. अंतिम तिथि: आवेदन प्रक्रिया 5 जून, 2026 तक चलेगी।

2. आवेदन लिंक: छात्र आधिकारिक शॉर्टकट लिंक [tinyurl.com/muk4nwx2] पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

RELATED POSTS