एंट्रेंस एग्जामिनेशन
11 अक्टूबर तक चलेगी फॉर्म फरवरी को होगी परीक्षा सात सितंबर से शुरू होंगे
आईआईटी जैम के रजिस्ट्रेशन आईआईटी गुवाहटी की ओर से आयोजित किए जाने वाले आईआईटी ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सात सितंबर से शुरू होगी। जैम का इंफॉर्मेशन ब्रोशर टेस्ट शेड्यूलए टेस्ट पेपर्स का पैटर्न सहित अन्य जानकारी जैम की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर तक किए जा 1 सकेंगे। परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
22 मार्च को परिणाम जारी कर दिया जाएगा। जैम सात अलग.अलग विषयों के लिए आयोजित किया जाता है। इनमें बायोटेक्नोलॉजीए कैमिस्ट्रीए इकोनॉमिक्सए जियोलॉजीए मैथ्सए स्टेटेस्टिक्स और फिजिक्स शामिल हैं। एक पेपर का शुल्क 1800 और दो पेपर के लिए 2500 रुपए शुल्क रखा गया है। इसी प्रकार फीमेल कैंडिडेट्स को प्रति पेपर 900 रुपए देने होंगे। छात्र किसी भी दो पेपर की परीक्षा में भाग ले सकते हैं। जैम के स्कोर के आधार पर आईआईटी सहित अन्य संस्थानों के एमएससीए एमएससी (टेक) एमएससीएमटेक ड्यूअल डिग्री सहित अन्य कोर्सेज में दाखिला दिया जाता है। परीक्षा करीब 100 शहरों में आयोजित की जाएगी।