लॉरियल इंडिया फॉर यंग वुमन इन साइंस स्कॉलरशिप
किस के लिए है -
लॉरियल इंडिया देश में मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान के किसी भी क्षेत्र में स्नातक करने के लिए मेधावी गर्लस्टूडेंट्स कोस्कॉलरशिप प्रदान करती है।स्कॉलरशिप का उद्देश्य इन स्टूडेंट्स को विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा और करियर के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
योग्यता -
ऐसे कैंडिडेटस जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2021.22 में साइंस विषयों जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बायोलॉजी के साथ 12वीं की परीक्षा 85 प्रतिशत अंकों (पीसीएम/ पीसीबी/ सीएमबी) के साथ पास की होवे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही कैंडिडेट केपरिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपएसे अधिक नहीं होनी चाहिए।
क्या मिलेगा -
साइंस में ग्रेजुएशन करने के लिए किश्तों में 2.5 लाख रुपए तक की राशि प्रदानकी जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि - 16 अक्टूबर 2022